featured यूपी

प्रयागराज: युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप!

प्रयागराज: युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

प्रयागराज: जिले में एक युवक की गोली लगने से मौत गई। युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक युवक अपने दो दोस्तों के साथ पास के एक मकान में गया था। इसी दौरान वहां फायरिंग हुई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक

प्रयागराज के धूमनगंज अबु बकर पुर में 23 साल मानस ठाकुर की गोली लगने से मौत हो गई । शुकवार देर शाम मानस अपने दो दोस्तों के साथ इलाके के पास बन रहे एक मकान में गया था । इसी दौरान गोली चलने से मानस घायल हो गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
मामले की जानकारी होने पर एसएसपी सिटी-क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक यह बात साफ नहीं हो पाई कि गोली किसने चलाई है। पुलिस को मृत युवक के दोस्तों पर शक है। पुलिस के मुताबिक फायर करने की टेस्टिंग के दौरान गोली चली है।

युवक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया युवक की मौत गोली लगने से हुई है। घटना के बाद पुलिस ने युवक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी शुरुआती पूछताछ में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा इस मामले पर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related posts

बॉबी देओल ने अपने करियर से जुड़े खोले राज कहा, बहुत लोगों से मांगा था काम पर

mohini kushwaha

खेल और विकास सहित भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए तीन समझौते

Rahul srivastava