सोमवार को जयपुर में एक युवा आईपीएस की मौत हो गई है। युवा आईपीएस के साथ करीब 10 महीने पहले हादसा हुआ था जिसमें वह महज कुर्सी टूटने के कारण 6 फीट की उंचाई से गिर गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। युवा आईपीएस का नाम देवाशीष दवे है जोकि साल 2013 बैच की आईपीएस थे।
जानकारी है कि हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देवाशीष दवे को राजस्थान कैडर मिला था। राजस्थान में वह प्रोबेशन पीरियड पर थे। उनकी उम्र 39 वर्षीय देवाशीष दवे बिहार के रहने वाले थे। साल 2016 से वह राजस्थान के अजमेर जिले में देवाशीष दवे को सीओ व्यावर सिटी का पद मिला था। जानकारी है कि वह 2017 में पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी के देहांत के बाद उनकी अंतिम यात्रा में देवाशीष दवे को ड्यूटी पर लगाया गया था। जिसके बाद वह 13 जनवरी को सीडियों के पास चबूतरे पर बैठे हुए थे जिस वक्त यह हादसा हो गया था। उनकी कुर्सी टूटने से वह नीचे गिर गए थे। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी है कि देवाशीष के के शरीर के नीचे के भाग में हलचल होना बंद हो गई थी। वह जयपुर में अस्पताल में काफी वक्त से भर्ती हो रखे थे। लेकिन सोमवार को उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई।