अगर आपके पास गर्लफ्रेंड नहीम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको बड़े आराम से गर्लफ्रेंड मिल जाएगी। इसके लिए बस एक छोटी सी शर्त माननी होगी और अपनी जेब थोड़ी ढ़ीली करनी पड़ेगी।
दरअसल साउथ चीन के एक शहर में मॉल में 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध करवाया गया है। वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नाम के इश शॉपिंग सेंटर के एंट्रेस पर आपको कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से आप जिसे चाहेचुन सकते हैं और बदले में सिर्फ 13.75 रुपए (11p – फिलिपीनो पीसो) देने होंगे।
सिर्फ 13.75 रुपए में यहां लोग अपनी पसंद की लड़की के साथ 20 मिनट बिता सकते हैं। इस दौरान वे उसके साथ शॉपिंग कर सकते हैं, लंच या डिनर कर सकते हैं। इस शॉपिंग सेंटर वालों का कहना है कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा। वहां युवाओं में इसके लिए खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
शॉपिंग सेंटर की यह स्कीम कुछ उस प्रकार की ही है, जिसमें हाइकु के फ्रैंडशिप कमर्शल प्लाजा ने मात्र 13.75 रुपयों में एक घंटे के लिए 6 ब्वॉयफ्रेंड किराए पर उपलब्ध करवाए थे।