Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

योगी के डीएम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, जानें क्या दिए अधिकारियों को निर्देश

937cc4fe 53bf 4f84 8e13 c2c4075da0b3 योगी के डीएम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, जानें क्या दिए अधिकारियों को निर्देश

हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट

 

हरदोई। इस समय सर्दियों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग ठंड के मारे घर से निकलना भी पसंद नहीं करते है। तो ऐसे में उन लोगों को क्या हाल होगा। जिनका सड़कों पर रैन बसेरा होता है। इस समय ऐसी ठंड पड़ रही है कि हाथों ने भी काम करना बंद कर दिया है। काम करने पहले ही हाथ ठंड का अहसास करने लगते है। इसी बीच रात हरदोई के डीएम अविनाश कुमार ने सड़कों पर सर्द हवाओं में सो रहे कई रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में रैन बसेरों और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

रैन बसेरों और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए-

बता दें कि अब ठंड दिनों दिन बढ़ने पर है। आए दिन ठंड के कारण तापमान नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। कभी-कभी तापमान इतना नीचे आ जाता है कि ठंड के कारण लोगों के दांत तक किरकिराने लगते हैं। इसी बीच जब योगी के डीएम बीती रात जब पूरा शहर सो रहा था तब वह सड़कों पर सर्द हवाओं के बीच रैन बसेरों और चौराहो पर जलाए जा रहे अलावो का हाल देख रहे थे। डीएम अविनाश कुमार ने कई रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में रैन बसेरों और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए साथ ही ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबलो का वितरण कराया जाए। ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही भी होगी हर हाल में रैन बसेरों की स्थिति दुरुस्त रहनी चाहिए डीएम का यह रूप देख कर अधिकारी और कर्मचारी दौड़ते नजर आए।

Related posts

मां-बेटे और सुपारी किलर ने बहु की जान लेने का किया प्रयास

Breaking News

प्रयागराज: महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन, हंडिया में कांग्रेसियों का हल्‍लाबोल

Shailendra Singh

महाराष्ट्र: सीएम एकनाथ शिंदे जी ने पूज्य सुधांशु महाराज का किया स्वागत, लिया आशीर्वाद

Rahul