Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी

योगी सरकार ने किया 100 दिन में 100 फरेब बोली कांग्रेस

congress on yogi govt1 योगी सरकार ने किया 100 दिन में 100 फरेब बोली कांग्रेस

नई दिल्ली। एक तरफ सूबे में योगी कैबिनेट के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रहे थै। उधर विपक्षी पार्टी ने योगी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को 100 दिन 100 फरेब के नाम से एक बुकलेट जारी कर जबाब दिया है। हांलाकि इसके पहले सीएम योगी ने एख बुलकेट और वीडियो लॉन्च कर अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां लोगों के बीच साझा की हैं। लेकिन विपक्ष सरकार की इन उपलब्धियों से नाखुश है। उसने सरकार के खिलाफ बुकलेट वार शुरू कर दिया है।

congress on yogi govt योगी सरकार ने किया 100 दिन में 100 फरेब बोली कांग्रेस

100 दिन में 100 फरेब कांग्रेस ने शुरू किया बुकलेट वार
सीएम योगी ने आज अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी उपलब्धियों का जनता के बीच रखा। इस दौरान उन्होने प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकास के कामों की एक बड़ी रूपरेखा के साथ अब तक किए गये कामों का ब्यौरा भी जनता के बीच रखा है। लेकिन विपक्ष ने योगी सरकार की उपलब्धियों को 100 दिन का फरेब बताया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस कर 100 दिन, 100 फरेब नाम से एक बुकलेट जारी कर प्रदेश की सरकार के 100 दिन को जीरो बताया है। इसके साथ ही उन्होने सरकार की उन सभी बड़ी प्राथमिकताओं और उनमें अब तक किए गये कामों और रिजल्टों को हास्यास्पद और खोखला करार दिया है।

congress on yogi govt1 योगी सरकार ने किया 100 दिन में 100 फरेब बोली कांग्रेस

कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना
कांग्रेस ने योगी सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि चुनाव के पहले भाजपा ने नारा दिया था। गुण्डाराज ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार लेकिन ये नारा खोखला साबित हुआ है। सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर जो भी वादे किए थे वो खोखले साबित हुए हैं। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अपराधी और गुण्डों ने प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रखा है। ऐसे में सरकार का ये दावा कि प्रदेश में अराजकता में कमी आई है बड़ा ही हास्यास्पद लगता है।

cm yogi 100 day2 योगी सरकार ने किया 100 दिन में 100 फरेब बोली कांग्रेस

विकास और किसानों को लेकर सरकार के कुछ नहीं किया
सूबे में सरकार ने विकास का खाका खींचते हुए कहा था कि सभी सड़कें 15 जून तक गड्ढामुक्त होंगी लेकिन आज भी सड़कों में गड्ढे साफ दिख रहे हैं। लेकिन सरकार कह रही है, कि प्रदेश में गड्ढे अब नहीं दिख रहे। ऐसे में सरकार की मंशा विकास को लेकर साफ समझी जा सकती है। सरकार भले ही सर्व समाज की बात करे लेकिन सहारनपुर दंगा सरकार के कथन को साफ जाहिर कर रहा है। इसके साथ ही किसानों को लेकर ने केवल धोखा ही 100 दिन में दिया है। किसानों का कर्ज अभी भी बाकी है। गेहूं की खरीद में सरकार पिछड़ी है। आलू खरीद की योजना फ्लाप हो गई है।

सूबे की सरकार ने अपनी कमजोरियों की छिपाने के लिए 100 दिन पर एक वीडियो और बुकलेट जारी कर बड़े पैमाने पर अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं। लेकिन वास्तव में सरकार की तरफ से केवल एक झूठ ही जनता के सामने रखा गया है। भाजपा केवल जुमलों की सरकार है। इनको बोलने के अलावा काम करने कोई काम नहीं करना है।

Piyush Shukla योगी सरकार ने किया 100 दिन में 100 फरेब बोली कांग्रेसअजस्र पीयूष

Related posts

बैखौफ हुए अपराधी, पुलिस है खामोश…

piyush shukla

जानिए कैसे 20 दिन में लापता हो गए 8876 कोरोना मरीज, क्या है पूरा मामला

Aditya Mishra

गेंहू की खेत में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने महिला को पोषण के लिए सौंपा

Rahul srivastava