featured यूपी

बेसहारा महिलाओं की मदद में आगे आई योगी सरकार, मिलेगी हर महीने इतनी राशि

लखनऊ: यह जातियां ओबीसी में होगी शामिल, देंखे लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई कदम उठा रही है। अनाथ बच्चों और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं का फायदा और आर्थिक मदद उन्हें दिलाई जा रही है। इसी क्रम में अब बेसहारा महिलाओं के लिए भी प्रदेश सरकार की तरफ से पहल की गई है।

हर महीने मिलेंगे ₹2000

कोरोना महामारी के बाद कई ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से संकट का सामना कर रही हैं और बेसहारा जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इनकी मदद के लिए आप योगी सरकार आगे आई है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इन सभी महिलाओं को जल्द ही हर महीने ₹2000 उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसका फायदा जीवन यापन से लेकर अन्य जरूरत की चीजों में हो सकेगा।

महिला कल्याण विभाग बना रहा सूची

ऐसी सभी बेसहारा महिलाओं की सूची महिला कल्याण विभाग द्वारा बनाई जा रही है। इसमें उन सभी महिलाओं को शामिल किया जा रहा है, जिनकी स्थिति मार्च 2020 के बाद बिगड़ गई। इन्हें सरकार की तरफ से कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही आर्थिक मदद के रूप में हर महीने ₹2000 भी दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

सरकारी योजनाओं की बात करें तो इसमें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राशन कार्ड की सुविधा से इन्हें जोड़ा जाएगा। विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं का ख्याल रखने के बाद सरकार की तरफ से कही गई है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से निराश्रित और बेसहारा बच्चों को मदद हो रही है। इन्हें ढाई हजार रुपए हर महीने उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही उनके पढ़ाई लिखाई और अन्य खर्चों में भी प्रदेश सरकार की तरफ से सहायता मिलेगी।

Related posts

पंजाब विधानसभा चुनावः त्रिकोणीय होगा चुनावी रणक्षेत्र

Rahul srivastava

पीएनबी घोटाला: बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार,अगला नंबर राहुल-सोनिया का

Vijay Shrer

यूपी के फतेहपुर में देसी शराब पीने से दो की मौत

Pradeep Tiwari