Breaking News featured यूपी

योगी सरकार का फरमान, अब प्रदेश में हड़ताल पर छह महीने की रोक

योगी सरकार का फरमान, अब प्रदेश में हड़ताल पर छह महीने की रोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब अगले छह महीने तक कोई भी हड़ताल नहीं कर पाएगा।

यूपी सरकार ने राज्‍य में ‘एस्मा एक्ट’ लागू कर दिया है। इसके तहत अब अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक रहेगी। राज्‍य आनंदीबेन पटेल ने सरकार द्वारा लाए गए ‘एस्‍मा एक्ट’ को मंजूरी दे दी है। राज्‍यपाल की मुहर के बाद अब प्रदेश की सभी सरकारी सेवाओं में हड़ताल पर रोक रहेगी।

छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक

योगी सरकार ने प्रदेश में ‘एस्‍मा एक्‍ट’ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम 1966 के तहत लगाया है। इसके लागू होने से राज्‍य के सभी सरकारी विभागों में अगले छह माह के लिए हड़ताल पर रोक रहेगी। इस निर्णय से सरकार के अधीन सभी लोक सेवाएं, प्राधिकरण, निगम समेत सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर प्रतिबंध रहेगा।

प्रदेश सरकार ने यह फैसला कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया है। साथ ही यह निर्णय स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग में संभावित हड़ताल को देखते हुए भी माना जा रहा है। जिससे आने वाले समय में इन विभागों के कर्मचारी किसी प्रकार की हड़ताल न कर सकें।

Related posts

फेसबुक, वाट्सअप पर भाजपा का नियंत्रण, कांग्रेस ने लगाया आरोप

Ravi Kumar

मुंबईः कमला मिल्स में आग लगने की वजह का हुआ खुलासा, इस वजह से हुआ था हादसा

Vijay Shrer

जानिए अटल बिहारी वाजपेयी ने बतौर सांसद क्या था संसद में

rituraj