featured यूपी

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार देखने को मिल रहा : योगी आदित्यनाथ

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप हम हर स्तर पर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रायसरत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं देश के हर खिलाड़ी के साथ हैं। चीयर फॉर इंडिया कार्यक्रम के साथ पूरे देश की भावनाएं यदि खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगी तो वे अधिक से अधिक पदक ले आने में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतर निखार देखने को मिला है। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि खेलो इंडिया-जीतो इंडिया के भाव के साथ देश भर में के तत्वावधान में आयोजित इस चीयर फॉर इंडिया कार्यक्रम की शुभकामनाएं भारत के खिलाड़ियों तक अवश्य पहुंचेंगी। 136 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का परस्पर स्पंदन उन्हें एक नई ऊर्जा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले उ.प्र. के खिलाड़ियों को छः करोड़, रजत पदक जीतने पर चार करोड़ व कांस्य पदक जीतने पर दो करोड़ की राशि उपलब्ध कराएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद भी टोक्यों में दुनिया के सभी प्रतिष्ठित खिलाड़ी एकत्र हुए हैं। भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल इस खेल महाकुंभ में गया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मणिपुर की मीराबाई चानू ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई हैं। एक सामान्य परिवार की बेटी ने देश के लिए पहला पदक जीता, यह गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने देश के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु चीयर फॉर इंडिया कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

पीएम मोदी की लोकप्रियता का बढ़ा ग्राफ, जानें मॉर्निंग कंसल्ट ने क्या किया दावा

Aman Sharma

रविवार को भी होगा डाक से राखी का वितरण

Aditya Mishra

इमरान खान पर जमकर बरसे पाकिस्तानी लोग, बोले हमें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया

Rani Naqvi