Breaking News featured बिज़नेस यूपी

भारत खबर ब्रेकिंग: कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों के परिवारों को बड़ी राहत दे सकती है योगी सरकार

ICCC से भेजे गए मरीज को भर्ती करना अनिवार्य: सीएम योगी  

योगी सरकार कोरोना के शिकार हुए व्यापारियों के परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। जीएसटी में पंजीकृत ऐसे सभी व्यापारियों के परिवारों को 10 लाख की सहायता राशि मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार जल्द इसका ऐलान कर सकती है।

कोरोना लॉकडाउन में प्रदेश के सभी उद्योग धंधे बंद हैं। इससे व्यापार और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश भर के व्यापारियों का दर्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया।

सीएम आवास पर पहुंचे व्यापारी नेता

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता, दिलीप सेठ व पदाधिकारी महेश कन्नौजिया व टीकम सेठ शाम छह बजे मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने सीएम ने कोरोना काल में व्यापारियों को बैंकों के ब्याज और बिजली के सरचार्ज से राहत देने की मांग की।

vyapar mandal 1 भारत खबर ब्रेकिंग: कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों के परिवारों को बड़ी राहत दे सकती है योगी सरकार

20 जिलों के मामले में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करे सरकार

व्यापारी नेताओं ने कहा कि महीने भर से कोरोना लॉकडाउन के कारण व्यापार और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार प्रदेश के उन 20 जिलों के बारे में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करके जहां लॉकडाउन में छूट नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात सामान्य होते ही छूट मिलने लगेगी।

व्यापारी परिवारों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों के परिवारों को योगी सरकार जल्द बड़ी राहत दे सकती है। सूत्रों की मानें तो ऐसे सभी व्यापारियों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान हो सकता है। इसके लिए व्यापारी का जीएसटी में पंजीकृत होना जरूरी है। व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने यह मांगी रखी। उन्हें मुख्यमंत्री से सकारात्मक संकेत मिले।

दलहन पर स्टॉक लिमिट नहीं लगाएगी सरकार

योगी सरकार दहलन पर स्टॉक लिमिट नहीं लगाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है। दालों की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए सरकार इस बारे में विचार कर रही थी। मगर, फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।

नगर निगम व जिला पंचायत के मनमाने टैक्स पर लगाएं रोक

व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से जिला पंचायत और नगर निगमों के मनमाने टैक्स पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं ने तमाम जिलों में मनमाने टैक्स लगा दिए हैं। इससे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने साथ मौजूद नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से इस मामले को तुरंत देखने को कहा।

व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस ले सरकार

व्यापारी नेताओं ने प्रदेश भर के व्यापारियों पर महामारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की। इसके अलावा बिजली का सरचार्ज माफ किए जाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बिजली का बिल प्रति यूनिट के हिसाब से वसूला जाए। कोई और चार्ज वसूल न किया जाए।

प्रदेशभर के व्यापारियों के साथ वेबिनार करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही पूरे प्रदेश के व्यापारियों के साथ वेबिनार करेंगे। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने व्यापारी नेताओं से कहा कि सरकार हरदम उनके साथ है।

अधिक से अधिक लोग कराएं जीएसटी पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने व्यापारी नेताओं से कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक व्यापारी अपना जीएसटी पंजीकरण कराएं। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। व्यापार मंडल भी अपने स्तर पर प्रयास करें। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कोरोना की लहर थमने के बाद वो जीएसटी विभाग के साथ मिलकर प्रदेश भर में कैंप लगाएंगे।

मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही। उन्होंने हमारी सभी समस्याओं को सुना और जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री जल्द ही प्रदेश के सभी व्यापारियों के साथ वेबिनार के जरिए बात करेंगे। सरकार कोरोना में जान गंवाने वाले व्यापारियों के परिवारों के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

–राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

 

Related posts

आपातकाल के बाद बने तीसरे मोर्चे का क्या हुआ हाल?

Rani Naqvi

डीजी की शपथ को रिजवी का समर्थन, इकबाल ने जताया विरोध

Breaking News

बिहारः शहाबाद-भोजपुर क्षेत्र के सोन नहर प्रणाली के पक्कीकरण प्रोजेक्ट को एडीबी की मंजूरी

mahesh yadav