featured यूपी

कृष्ण जन्मोत्सव में मथुरा पहुँचे योगीआदित्यनाथ का संतों ने किया स्वागत

मथुरा पहुँचे योगी का संतों ने किया स्वागत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुँचे। मथुरा पहुँचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संतों ने स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की विपक्षी सरकारों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संवारने में भय लगता था। पहले पर्व और त्यौहारों में बंदिशें लगती थीं, पानी नहीं आता था, बिजली नहीं दी जाती थी। अब तो हर्षोउल्लास के साथ हर त्यौहार मनाया जाता है। आज होड़ लगी है, विपक्षी नेता भी बोल रहे हैं कि प्रभु श्री राम हमारे हैं। इससे पहले भगवान राम के मंदिर के नाम पर दूर भागते थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रपति अयोध्या आए और राम लला का दर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के एजेंडे में जनता का विकास था ही नहीं, वह तो बस खानदान का विकास करने में लगे हुए थे। वहीं भाजपा किसानों को मजबूत बना रही है। फसल की खरीद व भुगतान से किसान स्वावलंबी बन रहा है।

Related posts

महाशिवरात्रि पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या करने की साजिश हुई नाकाम, एक गिरफ्तार

Rahul

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुपरस्टार रजनीकांत, डॉक्टर्स ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

Shagun Kochhar

भारत की पहली जस्टिस सिटी का निर्माण कर रहा है आंध्रप्रदेश

mahesh yadav