featured

सरकार बनने के बाद योगी का पहला बुंदेलखंड दौरा…जानिएं क्या है शिड्यूल?

yogi adityanath 1 3 सरकार बनने के बाद योगी का पहला बुंदेलखंड दौरा...जानिएं क्या है शिड्यूल?

झांसी। उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड एक ऐसा हिस्सा है जहां पर कई तरह की समस्याओं ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है जिसमें पानी की प्यास सबसे अहम है। सत्ता संभालने के एक महीने बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार वहां का दौरा करेंगे और कई केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

yogi adityanath 1 3 सरकार बनने के बाद योगी का पहला बुंदेलखंड दौरा...जानिएं क्या है शिड्यूल?

जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 9:20 पर हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना होंगे और 10:35 पर झांसी के पुलिन लाइन हैलीपैड पर उतरेंगे। सबसे पहले वो सर्किट हाउस जाएंगे और उसके बाद करीबन 11 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तक झांसी और चित्रकूट मंडल की समीक्षा करेंगे। हालांकि इस बीच वो कई विभागों का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।

योगी का बुंदेलखंड का दौरान कई मायनों में काफी अहम है। इस दौरे के दौरान वो जल संरक्षण के लिए बनाए गए तालाबों और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। कहा जा रहा है कि वो पैरामेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम 5 बजे तक लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यार्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव

Shailendra Singh

दिल्ली में सीएए के प्रदर्शन को लेकर हिंसा, पेट्रोल पंप, मजार, दुकान और घरों को लगाई आग

Rani Naqvi

Ind vs SL 3rd T20: जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का आखिरी टी20 मैच

Rahul