Breaking News featured देश यूपी राज्य

अयोध्या में नेपाल-भारत मैत्री बसे का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

janakpuri अयोध्या में नेपाल-भारत मैत्री बसे का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

दो दिवसीय दौरे पर नेपाल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जनकपुर-अयोध्या बस सर्विस, नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह बस शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंची। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ खुद यात्रियों का स्वागत करने उपस्थित थे।

 

janakpuri अयोध्या में नेपाल-भारत मैत्री बसे का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को पीएम मोदी ने नया आयाम दिया है। दोनों देशों के बीच हजारों वर्षों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। महाराज दशरथ और जनक का अटूट संबंध था और ये सांस्कृतिक संबंध अब राजनीतिक संबंधों से बड़े हो गए हैं।

 

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या-जनकपुर और काठमांडू का काशी के साथ अटूट रिश्ता है। अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए वह नेपाल और पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

 

इस मौके पर अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसे देखकर बस के यात्री खुशी से् गदगद हो गए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वह खुद को बहुत ही विशेष मेहमान महसूस कर रहे हैं।

 

नेपाल में चीन के बढ़ते दखल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम-जानकी डिप्लोमसी के सहारे दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश की है। जानकी के मायके जनकपुर से अपने नेपाल दौरे की शुरुआत कर पीएम ने सदियों पुराने द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जनकपुर-अयोध्या सीधी बस सेवा की शुरुआत की। जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद पीएम कीर्तन में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिर पर पारंपरिक पाग पहना।

Related posts

कपड़ों वाले बाबा बने योग गुरु रामदेव, शुरु किया ‘पतंजलि परिधान’

mahesh yadav

अलग अलग दलों से आए पदाधिकारियों ने भाजपा को किया ज्वाइन, कई संगठनों का भी मिला साथ

Rahul

मोहन भागवत का आज से तीन दिवसीय बिहार दौरा , RJD ने दागे सवाल

mohini kushwaha