Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली में, प्रियंका गांधी का दौरा बुधवार को

yogi priyanka gandhi योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली में, प्रियंका गांधी का दौरा बुधवार को

लखनऊ। रायबरेली के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह का निधन हो गया जिसके बाद उनके घर जाकर परिजनों को सान्त्वना देने के लिए नेताओं की लाइन लगी है। आज सूबे केसीएम योगी आदित्यनाथ रायबरेली के दौरे पर हैं तो वहीं कल यानी बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली जाने की तैयारी में हैं।

रायबरेली में भाजपा लगातार कोशिशें कर रही है कि कुछ घुसपैठ की जाए लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी का क्षेत्र होने की वजह से आज भी वहां कांग्रेस का दबदबा बना हुआ है। माना जा रहा है कि सीएम योगी यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रहे हैं और हो सकता है कि उनका कार्यक्रम अखिलेश सिंह के परिजनों से मिलने का भी हो।

ये होगा प्रियंका गांधी का रूट मैप

लखनऊ से सुबह आठ बजे प्रियंका गांधी रायबरेली के लिए रवाना होंगी, नौ बजकर तीस मिनट पर विधायक अदिति सिंह के घर जाकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। वहां निकलकर प्रिंका रेल कोच फैक्ट्री पहुंचेंगी वहां वे रेल के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मचारियों से मिलने के बाद पुन: लखनऊ और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

ये है मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का कार्यक्रम

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली जाएंगे वो तकरीबन एक बजे वहां पहुंच जाएंगे उसके बाद राणा बेनी माधव मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और फिर वहां से सीएम योगी शहीद चौक जाएंगे और फिरोज गांधी कॉलेज में भी उनका कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद वापस चले जाएंगे।

 

G-7 में भारत नहीं है सदस्य फिर भी आया ‘बुलावा’, नरेंद्र मोदी फ्रांस के सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Related posts

पंजाब में कांग्रेस ने की विकास के बदले विनाश की राजनीति : पीएम मोदी

shipra saxena

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 28.44 करोड़

Neetu Rajbhar

गुजरात: मुंद्रा पोर्ट से बरामद 3000 करोड़ की ड्रग्स मामले में NIA पहुंची कच्छ, जांच की शुरू

Rahul