featured यूपी

प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठीः गाजीपुर में लगे नारे, ‘हाथी नहीं गणेश हैं, यही तो ब्रह्मा विष्णु महेश हैं’

प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठीः गाजीपुर में लगे नारे, ‘हाथी नहीं गणेश हैं, यही तो ब्रह्मा विष्णु महेश हैं’

गाजीपुरः बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को गाजीपुर जिले में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आगाज किया। ‘हाथी नहीं गणेश हैं, यही ब्रह्मा विष्णु महेश हैं’ नारे के साथ राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने अगुवाई की। अपने भाषण में सतीश मिश्र ने भाजपा सरकार को ब्राह्मण विरोध बतलाते हुए सिर्फ ब्राह्मणों को टारगेट करने का आरोप लगाया।

मंच से सतीश मिश्र ने गाजीपुर के चर्चित बिल्डर गणेश दत्त मिश्र के पिता के नाम बने एक मकान को तोड़े जाने का जिक्र करते हुए सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान की योगी सरकार ब्राह्मणों के प्रति अत्याचारी वाला रुख अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ये सरकार केवल ब्राह्मणों को टारगेट कर रही है।

बता दें कि कार्यक्रम में सतीश चंद्र मिश्र ने खुशी दुबे व गणेश दत्त मिश्र का जिक्र किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मणों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया और साथ ही पूर्व की सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने बताया कि गणेश दत्त मिश्र के एक घर को प्रशासन ने मास्टर प्लान के नियमों के उल्लघंन के आरोप के बाद डीएम की अध्यक्षता वाली बोर्ड के बिनाह पर पिछले साल गिरा दिया गया। आरोप लगाया गया कि गणेश दत्त माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी है।

सपा-भाजपा को बताया ब्राह्मण विरोधी

सतीश चंद्र मिश्र ने मंच से न सिर्फ भाजपा बल्कि सपा को भी ब्राह्मण विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की तर्ज पर भाजपा भी ब्राह्मणों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने साल 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए पूर्व मंत्री विजय मिश्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सपा ब्राह्मणों का सम्मान नहीं करती है। जिसके कारण ही विजय मिश्र बसपा में शामिल हुए।

Related posts

कानपुर के खूनी कांड का पहले से ही बन चुका था प्लान, जानिए विकास दुबे को किसने दी पुलिस की खबर..

Mamta Gautam

आयुर्वेद दिवस आज, पीएम राष्ट्र को समर्पित करेंगे दो आयुर्वेद संस्थान

Hemant Jaiman