देश राज्य

जानिए: क्यों चीनी मीडिया पर भड़के बाबा राम देव

ram dev chinese media

नई दिल्ली। चीनी मीडिया द्वारा भारत की आलोचना पर बाबा राम देव ने तंज कसते हुए कहा कि भारत का योग अगर गुरू सात्विक कामों के लिए कुछ अच्छा कर रहा है तो उसमें चीन को क्यों तकलीफ हो रही है। राम देव ने कहा कि चीन को ये समझने की जरूररत है कि धर्म अन्धविश्वास नहीं होता। अन्धविश्वास हर जगह फैला हुआ है विदेशों में भी है। बाबा राम रहीम के मामले पर राम देव ने उसे भारत का आंतरीक मामला बताया। उन्होंने चीनी मीडिया की प्रतिक्रिया पर कड़ा एतराज जताया। रामदेव ने कहा कि वो लोक कल्याण के लिए अपना काम कर रहे हैं। ऐसे में चीन का चिढ़चिढ़ाना समझ से बाहर है।

ram dev chinese media
ram dev chinese media

बता दें कि बाबा राम देव ने कहा कि जब चीन ग्लोबल होता है तो उसे खुशी होती है लेकिन जब भारत ग्लोबल होता है और जब भारत का कोई योग गुरू ग्लोबल होता है तो उसे जलन होती है। उनके मुताबिक उनका बाजार और साम्राज्य सेवा और परमार्थ के लिए बढ़ रहा है और चीन को संकीर्ण और स्वार्थपूर्ण सोच से बाहर आना चाहिए। वहीं बाबा राम देव ने बाबा राम रहीम पर हुई कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा कि ये भारत का आंतरिक मामला है। चीन को इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है। राम देव ने कहा कि अमेरिका समेत और भी कई देशों में अपराध होते हैं। भारत की तुलना में विदेशों में ज्यादा उत्पीड़न केस सामने आते हैं। हमारे देश में सिर्फ राम रहीम है लेकिन विदेशों में इसकी संख्या कई ज्यादा है।

Related posts

डॉ.जितेन्द्र सिंह ने जोरहट,असम में टेक्नोलॉजी सुविधा केन्द्र की आधारशिला रखी

mahesh yadav

Goa Election 2022: राहुल गांधी ने गोवा में चुनावी तैयारियों का जायजा, TMC के साथ गठबंधन पर नहीं हुई चर्चा

Neetu Rajbhar

फतेहपुर में शिक्षा का स्तर जानने के लिए प्राथमिक विद्यालय का औचक निरिक्षण कर डीएम ने लगाई पाठशाला

Rani Naqvi