Breaking News featured देश

भारी बारिश से मुंबई में हुआ जलभराव, येलो अलर्ट जारी

मुंबई

मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश हुई। जिसके चलते मुंबई के ज्यादातर इलाको में भारी जलभराव हो गया हैं। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिसके मुताबिक भारी बारिश का खतरा अभी मुंबई से टला नहीं हैं। मुंबई में अभी भी भारी बारिश की सम्भावना जताई जा रही हैं। इसी के चलते बुधवार को भी मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

जलभराव के चलते जनजीवन हुआ प्रभावित

भारी के चलते मुंबई में कई इलाको में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई हैं। जिसके चलते निचले इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई हैं। मुंबई में कोलाबा से लेकर भयंदर तक मंगलवार को भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके चलते जनजीवन पर इसका काफी प्रभाव पड़ रहा हैं।

मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी

मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ इलाके में येलो अलर्ट जारी किया हैं। जबकि पालघर और इसके आस-पास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि बुधवार की बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती हैं। जिसके लिए एहतियात बरतने की जरूरत हैं।

ट्रेनों को किया रिशेड्यूल

मंगलवार को भारी बारिश के चलते किंग सर्कल एरिया में भारी जलभराव हुआ। मुंबई में कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव हुआ हैं। ग्रांट रोड से चरनी रोड, दादर से माटुंगा, माटुंगा से माहिम, लोअर परेल से प्रभादेवी तक विशेष ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया हैं।

सड़को पर जलभराव से यातायात हुआ प्रभावित

मुंबई के गोरेगांव इलाके में भारी बारिश के चलते हर तरफ जलभराव देखने को मिल रहा हैं। जिसके कारण यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। सियोन रेलवे स्टेशन पर भी भारी जलभराव के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। सेंट्रल रेलवे उपनगरीय रेलवे सेवा भी भारी बारिश के कारण सस्पेंड कर दी गई हैं।

Related posts

इमरान खान के शपथ ग्रहण में पहुंचे कांग्रेस नेता सिद्धू, सेना प्रमुख को लगाया गले

mahesh yadav

इंग्लैण्ड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान, ईशांत की हुई वापसी

shipra saxena

राप्‍ती नदी में डूब रहे चार युवकों के लिए भगवान बना मंगरू, ऐसे बचाई जान

Shailendra Singh