featured यूपी

UP: गंगा के बाद बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, बाढ़ की चपेट में ये जिले

वाराणसी: यूपी के 24 जिलों में बाढ़ का प्रकोप, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों 15 जिले ऐसे हैं, जो बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा, यमुना जैसी नदियां उफान पर हैं और इसका असर प्रदेश के 257 गांवों में देखने को मिल रहा है।

चित्रकूट में बढ़ा यमुना का जलस्‍तर

चित्रकूट जिले की बात करें तो यहां यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस कारण मंदाकिनी नदी भी उफान पर देखने को मिल रही है। कई ऐसे गांव हैं, जिनका संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। आने-जाने वाले लोगों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में ही दो ट्रक सड़क पार करते हुए पलट गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके पहले वाराणसी में भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन निगरानी रख रहा है। उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों पर नजर डालें तो इनमें गाजीपुर, बलिया, फतेहपुर, बदायूं, इटावा, औरैया, जालौन, बांदा और हमीरपुर शामिल हैं।

सीएम योगी करेंगे बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा

वहीं, बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई दौरे पर निकल रहे हैं। सोमवार को वह औरैया और इटावा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, मंगलवार को सीएम योगी जालौन का दौरा करेंगे। इस दौरा वह बाढ़ ग्रसित इलाकों का हवाई निरीक्षण।

Related posts

रेल टिकट रद्द कराने पर 10 हजार रुपये से अधिक नकद वापसी नहीं

bharatkhabar

 कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कसा  रघुबर दास पर तंज, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

बार-बार भूकंप के झटके कर रहे मौत की तरफ इशारा, वैज्ञानिकों के खुलासे ने उड़ाए होश..

Mamta Gautam