नई दिल्ली। आज के समय में बढ़ते आधुनिक युग को देखते हुए आम जनजीवन इंटरनेट पर आधारित हो चुका है। इसके साथ ही बढ़ते स्मार्टफोन के उपयोग से ज्यादातर समय लोग सोशल मीडिया पर ही व्यतीत करते हैं। जैसा कि सबको पता है आज साल 2021 की शुरूआत हो चुकी है। इस मौके पर स्मार्टफोन की दुनिया में दिन बदलते ही नए फीचर्स के साथ नए फोन दिखाई देने लगे है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को लेकर खूब चर्चा चल रही है। स्मार्टफोन की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल आज भारत में Xiaomi Mi 10i की लॉन्चिग डेट की पुष्टि हो गई है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने इसकी लॉन्चिग डेट को कंफर्म किया है। जैन ने वीडियो टीजर ट्वीट करके बताया कि भारत में Mi 10i की लॉन्चिंग 5 जनवरी को होगी।
इस फोन में ये हैं नए फीचर्स-
बता दें कि शाओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने लगभग डेढ़ मिनट के वीडियो में कहा कि अब हम Mi 10i नाम से Mi ब्रांड के तहत अपना ब्रांड-न्यू फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। यह इस साल लॉन्च किए गए हमारे फोन Mi 10, Mi 10T, और Mi 10T Pro का एक एक्सटेंशन है। यह वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए Mi 10 Lite का भी एक्सटेंशन है। Mi 10i को Redmi Note 9 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है जो पिछले महीने चीन में Redmi Note 9 4G और Redmi Note 9 5G के साथ डेब्यु हुआ था। इस नए स्मार्टफोन में 108-मेगापिक्सेल रिज़ॉल्यूशन का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Mi 10i के दो अलग-अलग वेरिएंट में आने की उम्मीद है, जिसमें 6GB और 8GB रैम का ऑप्शन और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकता है। स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और ग्रैडिएंट ऑरेंज या ब्लू कलर ऑप्शन में मिलने की उम्मीद है।
इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा कैमरा दिया है-
यह फोन Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें 48MP का प्राइमरी रियर सेंसर, 16MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा कैमरा दिया है।