Breaking News देश पंजाब भारत खबर विशेष

शादी में वेटर और रात में बन जाते थे लुटेरा, पुलिस किया खुलासा

punjab loot copy शादी में वेटर और रात में बन जाते थे लुटेरा, पुलिस किया खुलासा

लुधियाना। शादियों में वेटर का काम करने वालों ने एक गैंग के जरिए लूटपाट करनी शुरू कर दी थी इसका खुलासा पुलिस ने किया तो सभी ने दांतो तले अंगुली दबा ली। लुधियाना पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा किया जो विवाह-शादियों व पार्टियों में वेटर का काम करने वाले लड़कों ने बना ली थी।
पुलिस ने बताया कि ये लोग रात के अंधेरे में शिकार करते थे और लोगों को लूटते थे। पुलिस ने 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर इनसे 29 मोबाइल फोन, दरांत और वाहन बरामद किए हैं। एडीसीपी-दो जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि दुगरी थाने की चौकी एसबीएस नगर के प्रभारी एएसआई सुनील कुमार ने उनके एरिया में लूट की वारदात करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया है।
गिरोह में शामिल संदीप कुमार काठमांडु, राहुल, शाम कुमार, शाहरुख अली, सूरज और नवप्रीत ने 19 जून की रात को काम से लौट रहे मौसम नामक मजदूर को लूटा था। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि गिरोह का सरगना संदीप कुमार काठमांडु है, जो पहले नवप्रीत के साथ मिलकर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देता था।
थाना शिमलापुरी से एएसआई जरनैल सिंह ने मठाडू चौक पर नाकाबंदी कर गुरमीत सिंह और सागर को पकड़ा, पुलिस ने बताया कि ये लोग चुराए गए मोबाइल फोन बेचने के जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 19 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी ओर से 8 मोबाइल फोन गिल रोड भगवान चौक, चार मोबाइल ढोलेवाल, एक मोबाइल मॉडल टाउन और छह मोबाइल ग्यासपुरा से छीने गए थे। इनके खिलाफ थाना शिमलापुरी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related posts

भूमि अधिग्रहण का मामला: मेरठ के दो पूर्व जिलाधिकारी पर जांच को तैयार योगी सरकार

Trinath Mishra

राजनाथ के दौरे के दौरान गोलीबारी में किशोर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हुई

shipra saxena

होर्डिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बताया दुर्गा अवतार, भाजपा का विरोध

bharatkhabar