featured खेल

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स में कांटे की टक्कर, जानें कब-कहां देखें मैच

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स में कांटे की टक्कर, जानें कब-कहां देखें मैच

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का प्लेऑफ मुकाबला आज यानी 24 मार्च को खेला जाएगा।  यह मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला मैच है आइए जानते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे देखें…

ये भी पढ़ें :-

24 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

कब है MI vs UPW का मुकाबला?
मुंबई इंडियंस विमेन और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच 24 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा MI vs UPW के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा MI vs UPW का मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा MI vs UPW का मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है।

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस
हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।

यूपी वॉरियर्स
श्वेता सहरावत/देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, तहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहे आतंकी हमले, रहस्यमयी विस्फोट में घायल हुए पांच नागरिक

Neetu Rajbhar

रिश्तों की मजबूती के लिए खास है पीएम मोदी की म्यांमार यात्रा

piyush shukla

पतंजलि से आने वाले दिनों में करीब 34 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

mahesh yadav