featured खेल

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस के बीच होगा फाइनल, जानें कब-कहां देखें मैच

wpl mumbai indians WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस के बीच होगा फाइनल, जानें कब-कहां देखें मैच

WPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच आज यानी रविवार का खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा होगा।

ये भी पढ़ें :-

वॉशिंगटन डीसी में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय पत्रकार ललित झा पर किया हमला, कान पर मारे डंडे

दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में पहले स्थान पर रहकर अपना स्थान फाइनल में पक्का किया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स को हराया था। आइए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और से देखे सकते हैं।

कब खेला जाएगा MI-W vs DC-W के बीच फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला रविवार, 26 मार्च को खेला जाएगा.

किस समय शुरू होगा MI-W vs DC-W के बीच फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला शाम साढ़े सात बजे होगा वहीं टॉस सात बजे होगा।

कहां खेला जाएगा MI-W vs DC-W के बीच फाइनल मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां होगा MI-W vs DC-W के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर होगा। वहीं इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया,अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज , क्लोए ट्रायन , नैट सिवर,धारा गुज्जर, साइका इशाक, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला,सोनम यादव, नीलम बिष्ट, सी वैंग , हेदर ग्राहम , जिनटीमानी कालिटा, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर।

दिल्ली कैपिटल्स
मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजान कैप, टाइटस साधु, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, तान्या भाटिया (विकेटकीपर) , पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मंडल।

Related posts

ब्राह्मण सेवा संघ के शिविर में किया गया रक्तदान

Pooja

उत्तराखंड में सस्ते में होगी कोरोना की जांच, सरकार ने किया ऐलान

Samar Khan

महान कवि हरिवंश राय बच्चन को पोलैंड में सम्मानि‍त किया गया, तस्वीर शेयर कर अमिताभ हुए भावुक

Rani Naqvi