featured दुनिया

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का हुआ निधन,117 साल की उम्र में हुआ निधन

चियो मियाको

नई दिल्ली: विश्व की सबसे उम्रदराज व्यक्ति का रिकॉर्ड बनाने वाली 117 साल की जापानी महिला चियो मियाको का आज निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके गृह प्रांत कानागावा की ओर से की गई है। दो मई 1901 को जन्मी मियाको अप्रैल में विश्व की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनीं थीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड किकाई द्वीप की नाबी ताजिमा के पास था जिनका निधन भी 117 साल की उम्र में हुआ था।

duniya दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का हुआ निधन,117 साल की उम्र में हुआ निधन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक मियाको का परिवार उनको ‘देवी’ बुलाता था और उन्हें एक बहुत ज़्यादा बात करने वाले व्यक्ति के तौर पर याद करता है जो धीरज और दूसरों के प्रति उदारता का भाव रखती थीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें ये खिताब दिया था।

 

ये भी पढें: जम्मू-कश्मीर:पुलवामा जिले के त्राल इलाके में स्पेशल पुलिस ऑफिसर को आतंकियों ने किया अगवा

 

वहीं गिनीज ने उनके बाद इस खिताब के अगले दावेदार के नाम की पुष्टि अभी नहीं की है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद जापान की नई सबसे उम्रदराज व्यक्ति 115 साल की एक महिला काने तनाका हैं।

 

ये भी पढें:पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के मारोपेंग में मशहूर ‘क्रेडल ऑफ ह्यूमनकाइंड’ पर अपने हाथों के छोड़े छाप

 

ऋतु राज

Related posts

फतेहगढ़ जेल होगा धनंजय सिंह का नया पता, नैनी जेल से किया जायेगा शिफ्ट

Aditya Mishra

रेप आरोपी बॉलीवुड एक्टर आलोकनाथ को जेल मिलेगी या राहत, इसका फैसला 26 दिसंबर को

Rani Naqvi

दिल्ली, तेलंगाना के बाद भारत के एक और राज्य में कोरोना वायरस ने दी दस्तक

Rani Naqvi