featured दुनिया

बढ़ते विरोध के बीच चीन की दुनिया को दी धमकी, अभी तो सिर्फ कोरोना की पहली लहर है..

chaina 3 बढ़ते विरोध के बीच चीन की दुनिया को दी धमकी, अभी तो सिर्फ कोरोना की पहली लहर है..

पूरी दुनिया को कोरोना की महामारी में फंसाकर पड़ोसी मुल्कों पर दबाब बना रहे चीन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। खासतौर पर अमेरिका और जापान ने चीन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इधर भारत के साथ भी चीन से विवाद चल रहा है। चारों तरफ से उठ रहे विवाद के सुर के बीच चीन ने अमेरिका सहित पूरी दुनिया को धमकी दी है।

corona 1 3 बढ़ते विरोध के बीच चीन की दुनिया को दी धमकी, अभी तो सिर्फ कोरोना की पहली लहर है..
चीनी सरकार के नियंत्रण वाले अखबार ग्लोबल टाइम्स ने छपे संपादकीय लेख में कहा है, कि अमेरिका तमाम बड़े देशों को चीन के खिलाफ उकसा रहा है और अपने पक्ष में कर रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।चीन के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ने कहा है कि अमेरिका अपना प्रभाव बढ़ा रहा है और दुनिया इसका खामियाजा भुगतेगी। अमेरिका उन तमाम देशों को अपना समर्थन दे रहा है जिनसे चीन का क्षेत्रीय विवाद रहा है। जिसका दुनिया को लंबे वक्त तक नुकसान झेलना होगा।

फिलहाल जो कोविड-19 महामारी चल रही है वह सिर्फ पहली लहर है। महामारी के बढ़ने के बावजूद अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को रोक दिया हैअमेरिका चीन के खिलाफ बड़ी चालें चल रहा है। इससे आने वाले दिनों में नफरत बढ़ सकती है और युद्ध का खतरा पैदा हो सकता है। कई देशों को काफी नुकसान होगा।

https://www.bharatkhabar.com/cropped-womem-foun-in-barabanki/
चीन की इस धमकी से साफ हो चुका है कि, वो बढ़ती आलोचना से बुरी तरह से तिलमिलाया हुआ है। और इसे रोकने के लिए धमकी जारी करके माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

Related posts

सरकार ने तैयारी कर ली, इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा : योगी आदित्यनाथ

Shailendra Singh

Aaj Ka Rashifal: 03 अगस्त का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, देखें आज का राशिफल

Nitin Gupta

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा में पाये गये कोरोना के लक्षण मेदांता अस्पताल में भर्ती..

Mamta Gautam