featured दुनिया

ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने विजय माल्या को किया दिवालिया घोषित, भारतीय बैंक वसूल सकेंगे पैसा

vijay mallya afp ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने विजय माल्या को किया दिवालिया घोषित, भारतीय बैंक वसूल सकेंगे पैसा

भारत के भगोड़े विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ब्रिटेन की अदालत ने विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया। और अब इससे भारतीय स्टेट बैंक के कंसोर्टियम को विजय माल्या को दिए गए कर्ज की वसूली करने में मदद मिलेगी। साथ ही माल्या की संपत्ति को भी जब्त किया जा सकेगा।
58 फीसदी नुकसान की भरपाई हुई- ED
विजय माल्या को लोन देने वाले SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के खातों में 792 करोड़ रुपए शिफ्ट किए गए हैं। जिसकी जानकारी ED ने दी। ED ने दावा किया है कि भगोड़े व्यापारी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से की गयी कथित बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 58 फीसदी नुकसान की भरपाई की जा चुकी हैं।
वहीं विजय माल्या केस में SBI के नेतृत्व वाले समूह को किंगफिशर एयरलाइंस के शेयरों की बिक्री के जरिए 792.11 करोड़ रुपए वसूल किए थे।
करोड़ों का कर्ज लेकर भागा है माल्या
याद हो कि विजय माल्या भारत के कई बैंकों से करोड़ों का कर्ज लेकर ब्रिटेन भाग गया था। तब से भारत सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियां उसे ब्रिटेन से वापस भारत लाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। तो कुछ केंद्रीय एजेंसियां विजय माल्या से जुड़ी हुईं संपत्तियां जब्त करती रही हैं।
माल्या की कई संपत्तियों की नीलामी
वहीं पिछले साल दिसंबर में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत ED ने फ्रांस में माल्या कि 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इसके अलावा हाल ही में माल्या की जब्त की गईं संपत्तियों की नीलामी की थी। जिससे SBI के नेतृत्व वाले विभिन्न बैंकों को 5800 करोड़ रुपये से अधिक मिले थे।

Related posts

Aaj Ka Rashifal : 7 मई को इन राशि वालों का सितारों की तरह चमकेगा भाग्य, जानें आज का राशिफल

Rahul

समय से पहले बजट पेश करने से रोकने का कानून नहींः न्यायालय

Rahul srivastava

वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध वाले कपल विवेक और ऐश्वर्या ने पुणे में की शादी

Rani Naqvi