featured दुनिया

अफगानिस्तान: तालिबान ने गजनी पर की चढ़ाई, अब कंधार में मारकाट जारी

taliban अफगानिस्तान: तालिबान ने गजनी पर की चढ़ाई, अब कंधार में मारकाट जारी

अफगानिस्तान में तालिबान ने दूरदराज के क्षेत्रों पर कब्जा करने के बाद अब प्रांतीय राजधानी और बड़े शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। तालिबानी आतंकियों ने ऐतिहासिक शहर गजनी को चारों ओर से घेर लिया। तो कंधार को कब्जे में लेने के लिए सुरक्षाबलों से भीषण संघर्ष हो रहा है।

सुरक्षा बलों को कमजोर करने की योजना

शहर पर कब्जे को लेकर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। बता दें कंधार शहर से 100 किमी दूर शोरवाक जिले पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने गजनी पर कब्जे को लेकर लड़ाई छेड़ दी है।

इस बीच तालिबान ने काबुल में भी अफगान सुरक्षा बलों को कमजोर करने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। उसने तुर्की को धमकी है कि अगर उसने अमेरिका और नाटो सेना की वापसी के बाद काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा अपने हाथ में ली तो उसका उन्हे खामियाजा भुगतेगा होगा।

तालिबान ने तुर्की को धमकाया

तुर्की अमेरिका के साथ वार्ता कर सेना वापसी के बाद काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा का जिम्मा ले रहा है। इस मुद्दे पर तालिबान ने तुर्की को सीधे धमकाना शुरू कर दिया है। तालिबान चाहता है कि काबुल में वो बिना किसी विदेशी सेना के हस्तक्षेप के सीधे अफगान सुरक्षा बलों से मोर्चा ले।

आठ नागरिकों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

वहीं कंधार के ताजा हालात के संबंध में वहां के प्रांतीय परिषद के सदस्य अताउल्लाह अत्ता ने जानकारी दी है। कंधार में कब्जे को लेकर भीषण संघर्ष चल रहा है। यहां तालिबान ने जेल में घुसने की कोशिश की। उसे वहां से खदेड़ दिया गया। हिंसा के हालात से डरे सैकड़ों परिवार कंधार से भाग गए हैं। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान आठ नागरिकों की मौत हो गई, 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

‘गजनी की स्थिति बहुत गंभीर’

प्रांतीय परिषद के सदस्य ने बताया कि गजनी की स्थिति बहुत गंभीर है। यहां तालिबानी आतंकी नागरिक आबादी में घुस गए हैं। जहां सुरक्षा बलों पर हमले कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षा बलों को तालिबानी आतंकियों पर हमला करना मुश्किल पड़ रहा है।

’40 तालिबानी आतंकवादी मारे गए’

इस बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अफगान वायुसेना के कई हमलों में कम से कम 40 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। दक्षिणी हेलमंद प्रांत के युद्धक विमानों ने गारसेर जिले में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया। जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए।

दिलाराम जिले में 20 आतंकवादी मरे

वहीं निमरोज प्रांत के दिलाराम जिले में भी 20 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा अफगान सरकारी बलों ने उत्तरी बदख्शां प्रांत में यफ्ताल-ए-पायन जिले पर फिर से कब्जा कर लिया है। जिसे तालिबान विद्रोहियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।

Related posts

फतेहपुर: बिजली विभाग की लापरवाही दे रही बड़े हादसे को दावत!

Shailendra Singh

एक्ट्रेस शहनाज गिल का बर्थडे आज, जानें लाॅकडाउन में कैसे किया 12 किलो वजन कम

Aman Sharma

मेरठ में हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता की हत्या, सड़क किनारे कार में मिला शव

Shailendra Singh