खेल

महिला हॉकी : एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब भारत के नाम

Women Hockey महिला हॉकी : एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब भारत के नाम

सिंगापुर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को चीन को 2-1 से हराकर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब पहली बार अपने नाम किया। भारत ने अंतिम मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए विजयी गोल दागा।

women-hockey

मैच का पहला गोल भारत ने किया। लगातार आक्रामण कर रही भारतीय टीम को 13वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। दीप ग्रेस इक्का ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और टीम को बढ़त दिलाई।

44वें मिनट में चीन के लिए झोंक मेंगलिंग ने बराबरी का गोल दागा। लेकिन दीपिका ने अंतिम मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को जीत दिलाई।

भारत ने यह खिताब पहली बार जीता है। खास बात यह है कि एक हफ्ते पहले भारत की पुरुष टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर यह खिताब जीता था।

Related posts

अगले टी-20 विश्वकप में किया जाएगा डीआरएस का इस्तेमाल

Rahul srivastava

IPL में आज फिर डबल धमाका, पहला मैच PBKS Vs SRH

Saurabh

IND Vs ZIM 1st ODI Match: जानिए भारत-जिम्बाब्वे का पहले वनडे मैच कब, कहां और कैसे देखें

Nitin Gupta