December 9, 2023 12:55 am
#Meerut देश यूपी

भ्रूण हत्या के खिलाफ महिलाएं आगे आएंः अपर जिलाधिकारी वित्त

shubh social भ्रूण हत्या के खिलाफ महिलाएं आगे आएंः अपर जिलाधिकारी वित्त
  • शुभ सोशल वेलफैयर एसोसिएशन द्वारा “भ्रूण हत्या” पर आयोजित हुई सेमीनार

मेरठ। कन्या भ्रूण हत्या निश्चित तौर पर किसी भी सभ्य समाज के लिए एक अभिशाप है। इसको रोकने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। जब तक महिलाएं इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती हैं, तब तक इसको रोका नहीं जा सकता। उक्त उद्गार मुख्य अतिथि मेरठ के अपर जिलाधिकारी (वित्त) सुभाष चन्द्र प्रजापति जी ने व्यक्त किये। वे सामाजिक संस्था शुभ सोशल वेलफैयर एसोसिएशन द्वारा को हापुड़ अड्डा स्थित ईरम प्लाजा में “भ्रूण हत्या और गर्भपात एक अभिशाप” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।

अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने कहा कि आज बेटा और बेटी में भेदभाव करना शर्मनाक है। ये किसी की बहन हैं तो किसी की मां। सृष्टि को बचाये रखने के लिए स्त्राी और पुरुष दोनों के बीच सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी पर बोझ नहीं हैं। वे सभी क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

नरेन्द्र शर्मा ने घटती कन्या दर पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब बेटियां ही नहीं होंगी तो अपने बहू कहां से लाओगे। वीरेन्द्र प्रजापति पूर्व पार्षद ने कहा कि भ्रूण हत्या के खिलाफ सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिये। संसद में भी इसको लेकर कड़े कानून बनाये जाने की आज आवश्यकता है।

इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष पं0 राजेश शर्मा, महामंत्राी वीरेन्द्र प्रजापति, अरविन्द गोला, युवा विंग अध्यक्ष, वेद प्रकाश मावे वाले, शाहिद खान द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त) श्री सुभाष चन्द्र प्रजापति जी को मैमोन्टो देकर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पं0 राजेश शर्मा ने संस्था के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र शर्मा, अशोक कंसल एडवोकेट, सुनील शर्मा, सीमा शर्मा, प्रीती शर्मा, परवेज मंसूरी, लक्ष्मी शर्मा, गिरीश भारद्वाज, अरविन्द चैधरी, आनंद प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने गिनाए केंद्र सरकार की योजना, वोंट बैंक हासिल करने के लिए गरीबों को बताया स्वाभिमानी

Trinath Mishra

आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से काम करने को तैयार है भारत और जापान- सुषमा स्वराज

rituraj

कृषि कानूनः सरकार के समर्थन में आया IMF, नए कानून को बताया बिचौलियों की भूमिका को कम करेंगे वाला

Aman Sharma