featured देश बिहार राज्य

बिहार: सुशासन सरकार में सुरक्षित नहीं महिलाएं! छेडखानी का एक और वीडियो वारयल

20 30 बिहार: सुशासन सरकार में सुरक्षित नहीं महिलाएं! छेडखानी का एक और वीडियो वारयल

नालंदाः बीते काफी दिनों से बिहार में मनचलों के हौसले पूरी तरह बुलंद है। नीतीश सरकार के लाख दावों के बावजूद बिहार में महिलाएं और बेटियां असुरक्षित नजर आ रही है। ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है। जहां एक बार फिर एक युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ है।

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

पीड़िता ने लगाई रहम की गुहार

वायरल वीडियो में पीड़िता बार-बार मनचलों से रहम की गुहार लगा रही है, लेकिन, दरिंदे उसे छोड़ नहीं रहे हैं। वहीं यह वीडियो वायरल के बाद बिहार पुलिस भी नींद से जागी। और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।

शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश

वहीं पीड़ित लड़की के परिजनों के मुताबिक युवती के एक परिचित शख्स ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि पहले से 3 युवक मौजूद हैं। इस दौरान 2 युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इतना ही नहीं उन लोगों ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा।

ये भी पढ़ें: मदरसे में छेड़छाड़ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फिर युवती और उसके परिचित युवक ने विरोध किया। उन लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पीड़िता के पिता ने मामला चंडी थाने में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने नंदन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। आपको बता दें कि नालंदा जिले में छेड़खानी के वीडियो वायरल होने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी पूर्व हिलसा सहित एक अन्य थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो चुका है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर ने भूकंप अलर्ट एप किया लॉन्च, अब भूकंप आने से पहले मिलेगा अलर्ट

pratiyush chaubey

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे

Rani Naqvi

अखिलेश ने लगाए बीजेपी पर आरोप कहा, तेल कंपनियों को बचाने के लिए की दामों में कमी

mahesh yadav