featured Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

Women Health Tips: महिलाओं को रहना है स्वस्थ, तो डाइट में शामिल करें ये पांच विटामिन

befunky collagedfd 1595473605 Women Health Tips: महिलाओं को रहना है स्वस्थ, तो डाइट में शामिल करें ये पांच विटामिन

Women Health Tips || महिलाएं अक्सर अपने परिवार की डाइट का तो खास ध्यान रखती हैं। लेकिन अक्सर वह अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं दे पाती। जबकि स्टडी के मुताबिक महिलाओं को पुरुषों से अधिक पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। क्योंकि महिलाएं कई तरह के इस स्ट्रेस से गुजरती हैं। जैसे मासिक धर्म, गर्भावस्था आदि कई उम्र के पड़ाव शामिल है। इस दौरान महिलाओं को स्वस्थ एवं तनाव मुक्त रहने के लिए विशेष प्रकार के विटामिन की आवश्यकता होती है। 

क्या है कॉन्‍ट्रासेप्‍शन सर्विस? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में

इसी के साथ ही बढ़ती उम्र के साथ-साथ महिलाओं को अपनी खान पीने यानी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं महिलाओं को अपनी डाइट में किन पांच विटामिनों को खास रूप से शामिल करना चाहिए।

विटामिन B12

पोषक तत्वों में विटामिन B12 का होना काफी जरूरी। विटामिन B12 का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है साथ ही यह भोजन को ग्लूकोस को बनाने में सहायता करता है। जैसा कि बदलाव को दिनभर काम करना होता है ऐसे में उन्हें अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है ऐसे में उन्हें अभी डाइट में विटामिन B12 की मात्रा को बढ़ाना चाहिए जिससे  मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जो उनके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।

विटामिन K

स्टडी के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं की मौत हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा आने से अधिक होती है। साथ ही महिलाओं में दिल से जुड़ी बीमारियां भी अधिक पाई जाती हैं। ऐसे में विटामिन K का सेवन करने से हृदय से जुड़े रोगों के जोखिम काफी कम हो जाते है। इसलिए महिलाओं को इसे अपने डाइट में खास रूप से शामिल करना चाहिए। इससे हड्डियां भी मजबूत होती है। 

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम पीएमएस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में दर्द से राहत मिलती है और आपका मस्तिक सही रूप से काम करता है। ऐसे में महिलाओं का इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि महिलाएं अक्सर अधिक चिंता में रहती हैं। 

विटामिन D

विटामिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण विटामिनों में से एक हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम बेस्ट बना रहता है। शरीर में विटामिन D की कमी से हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा जैसे खतरे अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में इन रोगों से बचने के लिए हमें अपनी डाइट में विटामिन D जरूर शामिल करना चाहिए।

फोलिक एसिड

यदि कोई महिला गर्भवती है या फिर गर्भवती होने की प्लानिंग कर रही है। तो उसे फोलिक एसिड का सेवन करना जरूरी है। इसका सेवन करने से किसी पुरानी बीमारी के जोखिम में कमी आती है। साथ ही यह विटामिन में महिलाओं के साथ साथ होने वाले बच्चों के लिए भी काफी अच्छा है।

Related posts

विरोध रैली की अगुवाई में अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार

Rahul srivastava

कल देर रात तटबंध  टूटा, खेतों में तेजी से पानी फैलाव, मरम्मत एवं बचाव जारी

Atish Deepankar

30 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul