featured Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिलाओं में कम रुचि का क्या है कारण?

Relationship शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिलाओं में कम रुचि का क्या है कारण?

अक्सर देखने को मिलता है कि पुरूष के मुकाबले महिलाओं में यौन संबंध एवं शारीरिक संबंध बनाने में कम रुचि व अजीब सी घबराहट होती है। महिलाओं में कामेच्छा की कमी एक यौन समस्या या फिर यह एक भावनात्मक सोच भी हो सकती है। और यदि महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने में हिचकिचाहट की वजह यौन समस्या है तो आज हम इस समस्या के क्या कारण है और इन्हें कैसे कम किया जा सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। 

man शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिलाओं में कम रुचि का क्या है कारण?

महिलाओं में कामेच्छा या फिर शारीरिक संबंध बनाने में कम रुचि को हाइपोएक्टिव सेक्शुअल डिजायर डिसऑर्डर (HSDD) के नाम से जाना जाता है। यौन समस्या के कारण महिलाओं में अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने में कमजोरी महसूस होती है। और इसी वजह से महिलाएं शारीरिक संबंध यानी सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने से कतराती है। हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए कई टिप्स है। जिसकी मदद से महिलाएं अपने पार्टनर के साथ बिना किसी दवाब की आसानी से संबंध बना सकती हैं। और अपनी सेक्सुअल लाइफ का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

ये भी पढ़े: प्राइवेट पार्ट के कालेपन से क्या आप है परेशान, तो ट्राई करें ये बेहतरीन घरेलों उपाय

महिलाओं में यौन समस्या का क्या है कारण

महिलाओं में यौन समस्या के कारण कामेच्छा की भावना में कमी आती है जिससे वह यौन संबंध बनाने की पहल नहीं करती और हमेशा संबंध बनाने से कतराती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे

  • हार्मोन परिवर्तन 
  • पीरियड्स
  • अत्यधिक तनाव 
  • पार्टनर पर कम विश्वास 
  • सेक्सुअल ट्रामा
  • गर्भावस्था
  • सेक्सुअल हार्मोन की कमी

महिलाओं यौन समस्याओं को कैसे किया जाए दूर

महिलाओं में यौन समस्या को समाप्त करने के लिए पहली यह जानना सबसे जरूरी है कि आखिर इसके पीछे का क्या कारण है। यदि किसी यौन समस्या के कारण महिला का सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने कब मन नहीं करता तो उन्हें ठीक करने के लिए कुछ टिप्स और यदि यह समस्या अधिक बढ़ जाती है तो आपको डॉक्टर की सलाह देनी चाहिए।

  • पुरुषों की तरह करें एक्सरसाइज: यदि महिलाओं में कामेच्छा की भावना कम उत्पन्न हो रही है तो उन्हें पुरुषों की तरह एक्सरसाइज करनी चाहिए एक्सरसाइज करने से महिलाओं का फिगर चेंज होगा। जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा आत्मविश्वास बढ़ने से महिलाओं में यौन संबंधित हारमोंस में वृद्धि होगी। 
  • यदि आप अत्यधिक तनाव में है तो आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट करना सीखना चाहिए। जिससे आपकी सेक्सुअल लाइफ को सुधार सकती है।
  • कई बार सेक्स ड्राइव की वजह से आपकी रिलेशनशिप में समस्या सकते हैं ऐसे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करें।
  • यदि यौन संबंध बनाते वक्त आपको अपने पार्टनर की कोई चीज पसंद या नापसंद आती है। तो उसके बारे में खुलकर बताएं। 
  • यदि आप किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं जैसे एल्कोहल, स्मोकिंग तो उसे तुरंत छोड़ दे।

Related posts

कोरोना काल में 20 लाख करोड़ की मदद कैसे लोगों तक पहुंचेगी? जानिए क्या कहते हैं सीए नितिन अग्रवाल?

Mamta Gautam

लखनऊः ओपी राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- धमकी का जवाब जरूर मिलेगा

Shailendra Singh

मेरठ: ब्राह्मण समाज को किसी से डरने की जरूरत नहीं-सतीश मिश्र

Shailendra Singh