featured Life Style हेल्थ

Women Health : 30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में आ सकती है कई समस्याएं, जानिए कैसे बचें इन समस्याओं से

30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में आ सकती है कई समस्याएं जानिए कैसे बचें इन समस्याओं से Women Health : 30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में आ सकती है कई समस्याएं, जानिए कैसे बचें इन समस्याओं से

अक्सर महिलाएं घर के काम में व्यस्त परिवार व बच्चों की चिंता में अपना पूरा जीवन लगा देती हैं। उनके पास अपनों के लिए बहुत वक्त है लेकिन अपने खुद के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल वक्त नहीं होता। वे अक्सर आपने प्रति लापरवाही बरतती हैं। जो उनके लिए व उनके परिवार दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि अगर आप खुद स्वस्थ नहीं रहेंगे तो अपने परिवार को बच्चों का ध्यान कैसे रखेंगी। इसलिए महिला को अपनी सेहत, खानपान व फिटनेस आदि को लेकर थोड़ा सोचना व जागरूकता की जरूरत होती है। क्योंकि समय के साथ साथ शरीर कमजोर होता जाता है। महिलाओं में 30 की उम्र पार करने के बाद कई प्रकार की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर के अंग, हड्डी, त्वचा सभी में अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। और यदि इस कमी को ठीक समय पर पूरा ना किया जाए तथा शारीरिक समस्या में तब्दील हो जाती है।

30 की उम्र पार करते ही अपने शरीर पर दें विशेष ध्यान

महिलाओं को हमेशा 30 की उम्र पार करते ही अपनी डाइट, फिटनेस, रूटीन में बदलाव लाना जरूरी है क्योंकि समय के साथ-साथ शरीर उतना ऊर्जावान नहीं रहता जितना पहले।  स्टेमिना में कमी आने लगती है लेकिन लाइफस्टाइल, डाइट पर ध्यान देकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

डायबिटीज 

आज के दौर में डायबिटीज एक आम समस्या हो गई पहले यह समस्या अनुवांशिक कारणों की वजह से हुआ करती थी। लेकिन आजकल यह बीमारी लाइफ स्टाइल में गड़बड़ी से भी होने लगी है। आंकड़ों की मानें तो यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जा रही है। यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो इसे हमेशा कंट्रोल में रखें नहीं तो आपको भविष्य में कई विकारों का सामना करना पड़ सकता है जैसे फैलोपियन ट्यूब में विकार व यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) से पीड़ित होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। फैलोपियन ट्यूब में किसी भी तरह की समस्या व विकार आने से आप इन्फर्टिलिटी से पीड़ित हो सकते है। ऐसे में महिलाओं में डायबिटीज की समस्या 30 की उम्र पार करते ही भयंकर रूप ले सकते हैं। 

प्रजनन क्षमता में कमी

अक्सर महिलाओं में 30 की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और 35 की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता में अधिक तेजी से कमी आने लगती है। ऐसे में गर्भधारण करने की संभावनाएं कम हो जाते हैं 35 की उम्र के बाद महिलाओं में प्रजनन क्षमता में कमी, गर्भपात या शिशु में किसी ना तो किसी शारीरिक विकार होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

Related posts

यूक्रेन में फंसे यूपी के 161 छात्र सुरक्षित लौटे घर, 1,118 छात्रों की घर वापसी की प्रक्रिया तेज

Saurabh

संभल के इस दारोगा के फेयरवेल में भावुक हुए ग्रामीण, दूल्हे की तरह सजाकर किया विदा

Shailendra Singh

बंगाल में दहाड़े गिरिराज सिंह, गिरिराज सिंह ने किम जोंग से की ममता बनर्जी की तुलना

Aman Sharma