featured Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

Women Health: प्रेगनेंसी के दौरान इस ड्राई फ्रूट का करें सेवन, शरीर में खून की कमी होगी पूरी

Foods to avoid in pregnancy know here all tips

Women Health || प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान रखने की बेहद जरूरत होती है। ऐसे में महिलाओं को कंसीव के बाद से ही डिलीवरी तक अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। प्रेगनेंसी में मां का खाना पीना ना सिर्फ उसके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। बल्कि बच्चे की सेहत पर भी असर करता है। एक अच्छी डाइट मां और बच्चे को पोषण देने एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

FQC0J2WaMAEZM B Women Health: प्रेगनेंसी के दौरान इस ड्राई फ्रूट का करें सेवन, शरीर में खून की कमी होगी पूरी

ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान ड्राई फ्रूट की सेवन को लेकर महिलाएं अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा ड्राई फ्रूट खाया जाए और किन से परहेज करें। तो आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिला के साथ साथ बच्चे की सेहत के लिए भी काफी उपयोगी होता है। मुनक्के का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान मां और बच्चे की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

मुनक्का खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में तरह तरह की परेशानियों को दूर करने में भी काफी सहायता करता है। तो आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान मुनक्का खाने सेहत को किस प्रकार के फायदे होते हैं।

पाचन

मुनक्के को फाइबर का समृद्ध स्रोत माना जाता है। जो पाचन को ठीक करने में काफी सहायक है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को फाइबर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को भोजन को पचाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। और इस दौरान हार्मोन का असंतुलन से कई पाचन समस्या उत्पन्न हो जाती है। मुनक्का का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त होती है। और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कैल्शियम की कमी को करता है पूरा

शरीर में सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से कैल्शियम है। यह कैल्शियम हड्डी को स्वस्थ, दांतो को हेल्दी, कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित व स्क्रीन की समस्याओं, और हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। मुनक्के में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि कैल्शियम के जरिए गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों का विकास होता है। 

सीमित मात्रा में करें मुनक्के का सेवन

प्रेगनेंसी के दौरान दिन में एक मुट्ठी मुनक्के का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। मुनक्के का सेवन आप शाम में नाश्ते के वक्त या फिर सुबह नाश्ते के वक्त कर सकते हैं। याद रखें जरूरत से अधिक मुनक्के का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। 

Related posts

खतरे में है कई दुर्लभ वनस्पतियों का अस्तित्व, वैज्ञानिकों ने चेताया

pratiyush chaubey

किसानों ने किया सीएम खट्टर की महापंचायत का विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग

Aman Sharma

सोनिया गांधी ने बुलाई नागरिकता कानून को लेकर बैठक, जाने विपक्षी पार्टियों ने क्या दिया जवाब

Rani Naqvi