राजस्थान

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, 111 महिलाएं होंगी सम्मानित

jaipur महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, 111 महिलाएं होंगी सम्मानित

जयपुर। राजस्थान में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए तमन्ना उड़ान कार्यक्रम में 14 अप्रैल को 111 सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम श्री महर्षि फिल्म प्रोडेक्शन की ओर से आयोजित किया जाएगा।

jaipur महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, 111 महिलाएं होंगी सम्मानित
श्री महर्षि फिल्म प्रोडक्सन के डायरेक्टर राजेन्द्र शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम केवल राजधानी मे ही नहीं पूरे राजस्थान में होंगे। महिलाओं का सम्मान करने से महिलाओं में हौसला बढ़ता है और उनमें आगे बढ़ने के साथ किसी भी तरह की समस्या से लड़ जाने का जज्बा भी आता है।

एक महिला को जब सम्मान दिया जाता है तो उससे बाकी महिलाओं को भी प्रेरणा मिलती है। उनके अंदर भी घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर अपने अंदर की प्रतिभा को निखारने का संदेश मिलता है। राखी शुक्ला, दीपा माथुर ने बताया कि संस्था के द्वारा होने वाला नारी तुझे सलाम, तम्मना उड़ान की कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण में काफी कारगर साबित हो।

बता दें कि संस्था के द्वारा ऐसा कार्यक्रम शहर में दूसरी बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मान औरतों को उनके कार्यक्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया जाएगा। यह संस्था उन नारियों को सलाम करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृत कार्यक्रम व संगीत की प्रस्तुति भी होगी।

Related posts

चोरों ने एक रात में 10 दुकानों को बनाया अपना निशाना, बहीखाते सहित गल्ले से नकदी लेकर हुए फरार

Trinath Mishra

सामने गिरा हुआ था बिजली का खम्भा और सामने से आ रही थी बस

kumari ashu

कैसे सलाखों के पीछे पहुंचे चमत्कारी बाबा, पढ़ें आसाराम बापू की पूरी कहानी

rituraj