बिहार

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बन रही नजीरः नीतीश कुमार

nitish kumar 2 महिला सशक्तिकरण की दिशा में बन रही नजीरः नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनकी सरकार के प्रयासों की बदौलत प्रदेश पूरे देश में नजीर पेश कर रहा है जिसका अनुसरण केन्द्र समेत कई अन्य राज्य भी कर रहे हैं।

nitish kumar 2 महिला सशक्तिकरण की दिशा में बन रही नजीरः नीतीश कुमार

श्री कुमार ने राजधानी के रवींद्र भवन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार में नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई पहल हुये हैं। बिहार पहला राज्य है, जहां महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि संविधान में प्रावधान है कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कम से कम एक तिहाई स्थान सुरक्षित किये जायेंगे। जब वर्ष 2005 में उनकी सरकार बनी तो कुछ महीने बाद ही पंचायतों का चुनाव होना था। एक बात मेरे मन में आयी कि संविधान में कम से कम एक तिहाई की बात है, अधिक से अधिक की नहीं। महिलाओं की आबादी आधी है तो हमलोगों ने पचास प्रतिशत आरक्षण दिया और बिहार पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना।”

Related posts

राहुल गांधी भी आये समर्थन में, शरद पंवार के ईडी कार्यालय में पूछताछ का किया विरोध

Trinath Mishra

विधानसभा में शिक्षा मंत्री और नन्दकिशोर यादव के बीच नोकझोंक

kumari ashu

अब दोबारा जेल जाएगा बाहुबली, शहाबुद्दीन की जमानत रद्द

bharatkhabar