यूपी

तेज रफ्तार की शिकार बनी महिला, मौत

ोतततत तेज रफ्तार की शिकार बनी महिला, मौत

कासगंज। कासगंज में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिनों में तीन मौत हो गई।बुधवार को भी सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपनी हिरासत में ले लिया है,जबकि चालक मौके से फरार हो गया।हादसे का कारण सड़क पर लगा ब्रेकर बताया जा रहा है।

ोतततत तेज रफ्तार की शिकार बनी महिला, मौत

यह सड़क हादसे की घटना सहावर थाना क्षेत्र के नगला वदिक पुलिस चेक पोस्ट का है। बताया जा रहा है कि यहां ढोलना थाना क्षेत्र के नगला केहरी निवासी सुखबीर सिंह अपनी पत्नी बीना के साथ ननिहाल बाइक पर सवार होकर जा रहा था, इसी बीच सहावर कासगंज मार्ग पर नगला वदिक पुलिस चेक पोस्ट पर लगे ब्रेकर पर महिला गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनाज से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रोली ने रौंद दिया। जिससे महिला के सिर पर टैªक्टर का पहिया चढ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।उधर घटना को अंजाम देकर चालक टैªक्टर को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहंुची सहावर पुलिस ने ट्रैक्टर को अपनी हिरासत में लेकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।

-विवेक रॉय

Related posts

आप भी रखने वाले हैं नवरात्रि का व्रत, तो जान लें ये जरूरी बातें

sushil kumar

अखिलेश ने मोदी के बयान पर किया पलटवार

kumari ashu

सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

piyush shukla