Breaking News यूपी

गन्ने की नर्सरी से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं महिलाएं

female गन्ने की नर्सरी से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं महिलाएं

लखनऊ। महिला रोजगार सृजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए गन्ना विकास परिषद में महिला स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है।

हर समूह में अब 10 महिला के बजाय 35 महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

गन्ना एवं चीनी आयुक्त  संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

गन्ना विकास परिषद क्षेत्र में महिला स्वंय सहायता समूहों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत 36 जिलों में अब तक 1,964 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 41,113 महिला उद्यमियों को पंजीकृत किया गया है।

इसके तहत हर महिला उद्यमी को एक सत्र में करीब 59000 की आय प्राप्त होगी। प्रदेश में महिला समूहों द्वारा अब तक 10 करोड़ 36 लाख सीडलिंग तैयार करायी जा चुकी है, जिसमें से 9 करोड़ सीडलिंग की बिक्री करते हुए  महिला समूहों ने.27 करोड़ की आय प्राप्त की।

अब तक प्रदेश की महिलाओं को लगभग 9 लाख मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध हुआ है।

Related posts

कन्‍नौज में प्रधान पति की हत्‍या, फिल्‍म हेट स्‍टोरी जैसी निकली मर्डर की वजह

Shailendra Singh

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, एयरपोर्ट पर किया कार्यकर्ताओं ने स्वागत

Aditya Mishra

अब 90 मिनट तक रोजाना गश्त लगाएगी थाना पुलिस

shipra saxena