featured यूपी

प्रयागराज: महिला ने सिगरेट पीने से किया मना, तो युवकों ने किया कृत्य?

प्रयागराज: महिला ने सिगरेट पीने से किया मना, तो युवकों ने किया कृत्य?

प्रयागराज: सिगरेट पीना स्वास्थय के लिए हानिकारक है। साथ ही नियमों के अनुसार आप पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग नहीं कर सकते है। लेकिन प्रयागराज के संगम क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पूजा पाठ की सामग्री बेचने वाली महिला ने दो लोगों पर उसकी दुकान जलाने का आरोप लगाया है।

महिला ने दो युवकों को सिगरने पीने से किया था मना

महिला का कहना है कि दो युवक दुकान के पास सिगरेट पी रहे थे। दोनों युवकों को महिला ने सिगरेट पीने से मना किया और वह दुकान बंद करके घर चली गई। थोड़ी देर में महिला को सूचना मिली की उसकी दुकान में आग लग गई है। महिला जब दुकान पर वापस आई तो दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। महिला ने दो युवकों पर आरोप लगाकर संगम चौकी में मामला दर्ज कराया है।

दुकान पर वापस आई तो लगी थी भीषण आग

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में पूजा पाठ की सामग्री बेचने वाली महिला ने दो युवकों पर उसकी दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। मामला बस इतना है कि दुकान के पास खड़े दो लोग सिगरेट पी रहे थे। महिला ने सिगरेट पीने से मना किया। उसके बाद महिला घर चली गई। महिला जब वापस आई तब दुकान का सामान जलकर राख हो चुका था।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पूजा पाठ की सामग्री की दुकान चलाने वाली महिला सिगरेट पीने वाले युवकों को मना करके। वापस चली गई। लेकिन थोड़ी देर में उसे सूचना मिली की दुकान में आग लग गई है। महिला ने संगम चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कहा कि जांच की जाएगी। आग किन परिस्थितियों में लगी है। उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

योगी सरकार ने आज अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर जाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

Shubham Gupta

तृणमूल सांसदों का महंगाई के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन

bharatkhabar

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हंगामा, बंगाल सरकार पर लगाया आरोप

Aditya Gupta