featured देश राज्य

हरियाणा में महिला को बंधक बनाकर, 40 लोगों ने 4 दिन तक किया रेप

हरियाणा में महिला को बंधक बनाकर, 40 लोगों ने 4 दिन तक किया रेप

नई दिल्ली। महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप की घटना आए दिन सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें हरियाणा के पंचकूला में एक महिला के साथ 40 लोगों ने  बंधक बना कर बलात्कार किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा में महिला को बंधक बनाकर, 40 लोगों ने 4 दिन तक किया रेप
हरियाणा में महिला को बंधक बनाकर, 40 लोगों ने 4 दिन तक किया रेप

नौकरी दिलाने के बहाने अंजाम दी घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला को नौकरी का झांसा देकर  उसे एक गेस्ट हाउस में बंधक बना कर रखा गया जहां आरोपियों ने बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपियों में से एक उसके पति का जानकार था और उसने गेस्ट हाउस में उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था।

मनीमाजरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में गेस्ट हाउस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जहां चंडीगढ़ पुलिस ने महिला के शिकायत के लिए आने के बाद मनीमाजरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की, मामला पंचकूला पुलिस थाने को दिया जा रहा है जिसके अधिकार क्षेत्र में कथित घटना हुई।

पंचकूला पुलिस ने मामले की जांच के लिए आज आईपीएस अधिकारी अंशु सिंग्ला के अधीन एक विशेष जांच दल का गठन किया। सिंग्ला इस समय पंचकूला के सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं।  पंचकूला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी ना देने के लिए दो सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनमें एक महिला अधिकारी और एक कांस्टेबल शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘मामला चंडीगढ़ के पुलिस थाने से लेकर पंचकूला पुलिस को सौंपा जा रहा है।’’

तांत्रिक का हुआ भंडाफोड़, तांत्रिक पर कम से कम 120 महिलाओं से रेप का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Related posts

सीएम योगी ने ट्वीट के जरिेए सहारनपुर हिंसा पर जताया दुख, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Rani Naqvi

जानें पहली महिला जज के बारे में, मुख्य न्यायाधीश बनने की दावेदार

Nitin Gupta

दिल्ली से नोएडा जाने वालों को आज बॉर्डर पर करवानी होगी COVID जांच

Hemant Jaiman