featured Breaking News देश

सेक्स सीडी में दिखने वाली महिला आई सामने, संदीप कुमार गिरफ्तार

sandeep mantri सेक्स सीडी में दिखने वाली महिला आई सामने, संदीप कुमार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के सैक्स स्कैंडल में एक नया मोड़ आ गया है। खबर के अनुसार सीडी में संदीप के साथ नजर आ रही महिला ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खबर है कि केस दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर धारा 376 और 328 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

sandeep_mantri

महिला का आरोप है कि संदीप ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने सुल्तानपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि यह सेक्स सीडी संदीप कुमार के मंत्री बनने के बाद की है।

महिला का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर उसका शोषण किया गया। महिला का कहना है कि वह मंत्री के घर राशन कार्ड बनवाने के लिए गई थी। उसे नशीली ड्रिंक पिलाई गई।

अब तक सीडी कांड में दिख रही महिला के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ रही थी। लेकिन अब महिला के सामने आ जाने से संदीप कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनके सिर पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

Related posts

प्रशांत कनौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Kumar

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मिले 12 मरीज, बढ़ रहा प्रकोप

Rani Naqvi

पीएम मोदी ने मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो लाईन का किया उद्घाटन

rituraj