इन दिनों देश के अलग अलग राज्यों में से महिलाओं की चोटी काटने की अजीबो गरीब घटना सामने आ रही है। पंजाब में भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। यहां पर भी चोटी काटने का मामला सामने लोगों में खासा भय की स्थिति देखी जा रही है। कुछ लोग इसे किसी की शरारत बता रहे हैं तो कोई लोग इसे भूत प्रेत का काम बता रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर पाई है की आखिर यह हो कैसे रहा है।
पूरा मामला जालंधर के टैगोर नगर का है। जहां एक महिला के बाल कट गए हैं। दोपहर में घटी इस घटना के बाद लोगों में इसके प्रति डर देखा जा रहा है। यहां विजय कुमार की पत्नी राजरानी ने बताया है कि वह अपने बेटे के साथ बैठी हुई थी थोड़ी देर बाद उसका बेटा नहाने के लिए चला गया। इस बीच वह सो गई और जब उसका बेटा नहा कर वापस आया तो उसने अपनी मां को बताया की उसकी चोटी कट गई है। जिसके बाद से ही राजरानी को काफी बड़ा सदमा लगा है।
इन घटनाओं के कारण कई लोग झाड़ फूंक करने में लगे हुए हैं। चोटी कटने के डर के कारण लोग अपने घरों से भी बाहर आने में डर रहे हैं। कई लोग इसे अफवाह तो कई लोग इसे भूत प्रेत का काम बता रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को भी दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।