featured दुनिया

महिला ने पिछले जन्म में मुर्गी होने का किया दावा, रहस्य जानकर आपके उड़ जाएंगे होश..

chicken 1 महिला ने पिछले जन्म में मुर्गी होने का किया दावा, रहस्य जानकर आपके उड़ जाएंगे होश..

पूर्व जन्मों को लेकर कई सारी घटनाएं सामने आती रहती हैं। आपने कई सारी ऐसी खबरें देखीं होगीं जिनमें लोगों ने अपने पहले जन्म के बारे में कई खुलासे किए हों। लेकिन इस बार जिस तरह की पूर्व जन्म को लेकर खबर सामने आ रही है। उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और आपका सिर चकरा जाएगा। क्योंकि बात ही ऐसी है जो आपके गले नहीं उतरेगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, एक महिला ने दावा किया है कि वो पिछले जन्म में मुर्गी थी। इसके साथ महिला मुर्गी की जैसी हरकतें भी कर रही है।

chicken 2 महिला ने पिछले जन्म में मुर्गी होने का किया दावा, रहस्य जानकर आपके उड़ जाएंगे होश..
महिला को उसके भाई ने पास के बागीचे में मुर्गी की तरह फुदकते हुए और बांग देते हुए पाया। जिसके बाद से उसने महिला को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने डॉक्टरों को बताया कि उसे बागीचे में जाने के बाद लगा कि वह एक मुर्गी है और उसे पैरों में भी अजीब सनसनी महसूस हुई।जिसके बाद से महिला के परिवारवालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, महिला गंभीर मानसिक विकार से जूझ रही है। ऐसे में उसका अपने दिमाग पर कोई काबू नहीं है।

तो वहीं महिला की इन अजीब हरकतों को देखकर वैज्ञानिकों ने कहना है कि, इंसानों को खुद को जानवर बताने की घटना को ज़ोन्थ्रॉपी कहा जाता है। ऐसे में मरीज अपने अनुभव के बारे में भी कुछ नहीं बता पाते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, 1850 और 2012 के बीच चिकित्सा जगत में 56 ऐसे उदाहरण देखे गए हैं जिसमें मरीजों ने खुद को कुत्ता, शेर, बाघ, लकड़बग्घा, शार्क, मगरमच्छ, मेंढक, गोजातीय, बिल्ली, हंस, गैंडा, खरगोश, घोड़ा , सांप, पक्षी, जंगली सूअर, गेरबिल बताया है।

https://www.bharatkhabar.com/unlock-3-guideline-night-curfew-over-gym-open/
इसी तरह ये महिला भी अपने आप को मुर्गी बता रही है। और पिछले जन्म को खुद को मुर्गी होने का दावा कर रही है। महिला की अजीब हरकतों से परिवार वाले काफी परेशान हैं और इलाज करा रहें हैं। महिला बेल्जियम की रहने वाली है। खबर सामने आने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Related posts

अनलॉक दिल्ली: पहले जैसी दिखी दिल्ली, 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चली दिल्ली मेट्रो और बस 

Rahul

सिरियारी थाना पुलिस ने 72 घंटे में किया बासनी वृद्ध युवक हत्याकांड का पर्दाफाश

Trinath Mishra

जानें मोदी सरकार की 3 साल में बड़ी उपलब्धियां

piyush shukla