Breaking News यूपी

बूथ जिताओ, सरकार बनाओ के फॉर्मूले के साथ सपा एक और अभियान करेगी तेज

WhatsApp Image 2021 08 21 at 5.20.30 PM बूथ जिताओ, सरकार बनाओ के फॉर्मूले के साथ सपा एक और अभियान करेगी तेज

लखनऊ। यूपी में दोबारा सत्ता में आने को बेताब समाजवादी पार्टी लगातार बैठकें कर रणनीति तैयार कर रही है। शनिवार को सपा नगर की बैठक में वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ, सरकार बनाओ के फॉर्मूले पर चर्चा करने के साथ झंडा लगाओ, सरकार बनाओ के अभियान को भी तेज करेगी। शनिवार को कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी लखनऊ नगर कार्यालय पर मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित और संचालन नगर उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने किया।

बैठक के मुख्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश देते हुए नगर अध्यक्ष ने वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ, सरकार बनाओ का नारा देते हुए हर समाजवादी कार्यकर्ता से अपने अपने बूथों की वोटर लिस्ट पर काम करने पर ज़ोर दिया। साथ यह भी कहा कि भाजपा सरकार लगातार वोटर लिस्टों से समाजवादी पार्टी के वोटरों को हटवाने का काम करती रहती है ऐसे में जितनी लड़ाई हमें सड़कों पर लड़नी है उतनी ही बूथों को मज़बूत करने के लिए भी लड़नी होगी। तब ही हम कहीं 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बना पाएंगे।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 5.20.31 PM 1 बूथ जिताओ, सरकार बनाओ के फॉर्मूले के साथ सपा एक और अभियान करेगी तेज

सुशील दीक्षित ने नगर कमेटी द्वारा चलाए जा रहे झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान को पार्टी नेतृत्व द्वारा पहचाने जाने और उसे 15 सितम्बर से प्रदेश  स्तर पर चलाए जाने के लिए सभी नगर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पार्टी के तमाम कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया।

28 सितंबर को भगवती सिंह की प्रतिमा का अनावरण बख्शी का तालाब में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता पर ज़ोर देते हुए अध्यक्ष ने विभिन्न कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने और रक्षाबंधन के बाद कार्यक्रम की स्पष्ट रूप रेखा तय करने का निर्णय लिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने राजपाल कश्यप (वर्तमान MLC एवं प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) के पिता के देहावसान हो जाने पर उनके पिता को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी का साहसपूर्वक सामना करने की कामना की।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 5.20.31 PM बूथ जिताओ, सरकार बनाओ के फॉर्मूले के साथ सपा एक और अभियान करेगी तेज

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद यादव, अहमरशफ़ी बबलू खान, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मधुप सिंह यादव, सचिव अवनीश कुमार यादव, मनोज चौरसिया, पटेल महेश कुमार वर्मा, फरहाना, अपर्णा शुक्ला, दुर्गेश कश्यप, रूप यादव, विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव, सरवर अली, रितेश साहू, मिर्जा जफर इकराम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शहीम किदवई फैज, जुहैब कुरैशी, राजेन्द्र पाण्डेय बिल्लू, आकाश यादव, मो शरीफ बिल्ले मौजूद रहे। इसी क्रम में दीपक रंजन, जितेन्द्र यादव जीतू, प्रदीप सिंह बब्बू, राहुल सिंह, सर्मिला महाजन, प्रशान्त यादव, संदीप सैनी, कहकशां सिद्दीकी, जीनत कौसर, मेहनाज खान समेत कई कार्यकर्ता भी बैठक का हिस्सा बने।

Related posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में 4 की मौत

rituraj

सपा में पारिवारिक कलह खात्मे की कगार पर, शिवपाल को बड़ा पद देंगे अखिलेश!

lucknow bureua

कोरोना का कहर : यूपी के इस जिले में शव जलाने के लिए लगी वेटिंग, जानिए क्‍या है पूरा मामला

sushil kumar