featured यूपी राज्य

छोटे दलों को साथ मिलाकर झूठी पार्टी को हटाएंगे- शिवपाल यादव

SHIVPAL 1 1200x750 1 छोटे दलों को साथ मिलाकर झूठी पार्टी को हटाएंगे- शिवपाल यादव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2022 के चुनावों से पहले सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है। लगातार तमाम तरीके की हथकंडे अपनाते हुए जनता को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है। जिससे 2022 के चुनावों में सत्ता की दहलीज तक पहुंच सके उसी को लेकर आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के द्वारा विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा बदलाव की यात्रा का नाम लेते हुए मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही है।

shivpal yadav, rethinking strategy, bjp allies, jdu, up
shivpal yadav

बता दें कि अलीगढ़ में आयोजित परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ गई है। शिवपाल यादव ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा की रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतें दो गुनी हो गईं। जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। उन्होंने सपा से गठबंधन पर उम्मीद जताई। शिवपाल यादव ने कहा की सत्ता में आते ही बीए पास करने वाले छात्रों को 5 लाख रुपये दिये जाएंगे।

shivpal and congress छोटे दलों को साथ मिलाकर झूठी पार्टी को हटाएंगे- शिवपाल यादव

वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि समान विचार धारा वाले दलों से उत्तर प्रदेश में गठबंधन किया जाएगा। वह सपा से गठबंधन के लिए भी तैयार हैं, क्योंकि विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराना जरूरी है। यदि अखिलेश नहीं माने तो छोटी पार्टियों से गठबंधन कर भाजपा को हराया जाएगा।

Related posts

फीफा वर्ल्ड कपः शेरडान शकीरी के गोल ने स्विट्जरलैंड को दिलाई जीत

mahesh yadav

बलरामपुर अस्पताल के नए निदेशक बने डॉ संतोष पाण्डेय

sushil kumar

क्या होगा रेलवे का फैसला, जाने 15 अप्रैल के बाद शुरू होगी या नहीं रेलवे सेवा

Rani Naqvi