featured Breaking News देश

अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे : भाजपा

amit shah अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। आनंदी बेन पटेल की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर किए जाने के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे भाजपा ने बुधवार को खारिज कर दिया। पार्टी ने बुधवार को आनंदी के इस्तीफे की पेशकश भी स्वीकार कर ली।

amit shah

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने बताया कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव राज्य के मौजूदा पार्टी विधायकों में से होगा। उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कहा, “पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। अमित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने ऊंचाइयों को छुआ है। पार्टी को उनके नेतृत्व की जरूरत है। राज्य के मुख्यमंत्री का चुनाव मौजूदा पार्टी विधायकों में से ही होगा।”

नायडू ने हालांकि कहा कि गुजरात में गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए होने वाली बैठक में शाह भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, “वह गुजरात के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए राज्य के पार्टी विधायकों की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।”

बैठक में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे भी मौजूद रहेंगे। आनंदी बेन पटेल को देश के कई लोगों के लिए ‘प्रेरणा’ करार देते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने संतोषजनक रूप से गुजरात की मुख्यमंत्री होने की जिम्मेजारी संभाली।

 

Related posts

कच्छ गुजरात की 70 वर्षीय जीतू बेन बनी दुनिया की सबसे वयोवृद्ध माता

Neetu Rajbhar

‘निक्कर’ वाले बयान के बाद फंस गए राहुल गांधी

Pradeep sharma

जानिए जीबी रोड पर कॉल गर्ल बनाने से पहले क्या किया जाता है लड़कियों के साथ

Srishti vishwakarma