featured देश

क्या भारत नीति में बदलाव करके कर सकता है पाक पर न्यूक्लियर अटैक?

agni missile क्या भारत नीति में बदलाव करके कर सकता है पाक पर न्यूक्लियर अटैक?

नई दिल्ली। अक्सर पाकिस्तान की मीडिया के जरिए ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि वो भारत पर परमाणु हमला कर सकता है। लेकिन वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है कि भारत अपनी नीति में बदलाव करके पाकिस्तान पर परमाणु हमला करके ऐसा सबक सिखा सकता है जिसे वो हमेशा याद रखे।

agni missile क्या भारत नीति में बदलाव करके कर सकता है पाक पर न्यूक्लियर अटैक?

भारत अपनी नीति में कर सकता है बदलाव:-

दरअसल वर्ड फेम्स विद्वान विपिन नारंग ने वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी राय में भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भारत और पाकिस्तान के संबंधों की बात की जाए तो भारत परमाणु हथियारों के खिलाफ अपने रुख में बदलाव कर सकता है। साथ ही कहा कि भारत का परमाणु हमला पारंपरिक हमलों की तरह नहीं होगा वो पाक से न्यूक्लियर सिस्टम पर ही हमला करेगा। जिससे की पड़ोसी मुल्क की तरफ से हमले की गुजाइंश ही बाकी ना रहे।

परमाणु हथियारों से संपन्न जिम्मेदार देश है भारत:-

इस कार्यक्रम में भारत का जिक्र करते हुए कहा गया कि हालांकि भारत पहले हमले की प्रणाली पर चलने वाला देश है। लेकिन अगर पाकिस्तान बार-बार परमाणु हमले की चेतावनी देता रहा तो भारत अपनी नीति में बदलाव कर सकता है। इस सम्मेलन में कहा गया भारत की इसी नीति पर चलता आ रहा है कि अगर पाक किसी तरह के परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है तो भारत भी जवाबी कार्यवाई से पीछे नहीं हटेगा। यानि कि भारत पाकिस्तान को पहले परमाणु हमले का मौका नहीं देगा और ये एक अहम बात है।

पर्रिकर ने पहले दिया था संकेत:-

समय-समय पर न्यूक्लियर हमले की बात कहे जाने वाले पाकिस्तान के बयानों के बाद पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि वह व्यक्तिगत तौर पर यह मानते हैं कि भारत को परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल नहीं करने वाले नीति से अपनों को नहीं बांधना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर भारत परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा था, देश में कई बार ऐसी बातें होती रही हैं कि भारत को पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिल इस मुद्दे पर मुझे लगता है कि हमें अपने आपको बांधकर नहीं रखना चाहिए, भारत एक जिम्मेदार देश है और हम हर प्रकार से शक्ति संपन्न भी है और हमें इस बात का बखूबी पता है कि हमें परमाणु हथियारों का गलत इस्तेमाल नहीं करना है पर अगर हमें लगा कि इस्तेमाल करना हमारी मजबूरी है तो हम चूकेंगे भी नहीं।

Related posts

हरीश रावत बोले- बीजेपी बेटियों को बनाना चाहती है ‘घसियारी’, हमने आत्मनिर्भर बनाया

Saurabh

क्या आप जानते हैं गर्म और ठंडे पानी से नहाने के ये बेहतरीन फायदे

Aditya Mishra

बारामूला आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने ली सुरक्षा हालात की जानकारी

shipra saxena