featured देश

क्या चीन के चक्रव्यूह में फंस जाएगा भारत?

chaina 1 2 क्या चीन के चक्रव्यूह में फंस जाएगा भारत?

जहां एक तरफ पुरी दुनिया कोरोना से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ चीन लगातार भारत पर दबाब बनाने के लिए एक से बढ़कर एक हत्थकंडे अपना रहा है। इस बीच विशेषज्ञ की तरफ से एक रिपोर्ट दी गई है। जिसमें चीन की हरकतों को उजागर किया है। तो वहीं भारत की बैचेनी बढ़ा दी है।

india vs chaina क्या चीन के चक्रव्यूह में फंस जाएगा भारत?
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीनी ड्रैगन बहुत तेजी से हिंद महासागर में अपने पैर पसार रहा है और आने वाले समय में भारत को लद्दाख से भी बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है।
थिंक टैंक ऑब्‍जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक लद्दाख में नियंत्रण रेखा ही भारत के लिए चिंता का सबब नहीं है। चीन हिंद महासागर में बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

इस साल मई महीने में ली गई सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चलता है कि अफ्रीका के जिबूती स्थित चीनी नेवल बेस को आधुनिक बनाया गया है। पहले लॉजिस्टिक सपोर्ट के बनाए इस ठिकाने को अब नेवल बेस में तब्‍दील कर द‍िया गया है। इस अड्डे पर चीन का विमानवाहक पोत भी खड़ा हो सकता है।

चीन मालदीव में भी एक कृत्रिम द्वीप को विकसित करने में लगा हुआ है। कई लोगों का दावा है कि चीन हिंद महासागर में भारत के प्रभाव को कम करने के लिए इस द्वीप को विकसित कर रहा है।
चीन के पाकिस्‍तान स्थित ग्‍वादर पोर्ट पर नेवल बेस बनाने की भी खबरें हैं। चीन बांग्‍लादेश के कॉक्‍स बाजार में भी एक नौसैनिक ठिकाना विकसित करने में मदद कर रहा है।
और लगातार लद्दाख में भी अपनी सेना बढ़ाकर भारत पर दबाब बनाने की कोशिश कर रहा है। कुल मिलकर चीन भारत को चारों तरफ से घेरना चाहता है। क्योंकि उसे भारत की शक्ति का बहुत अच्छे से अंदाजा है। जिसकी वजह से भारत को चारों तरफ से घेरकर डराने की कोशिश कर रहा है।

https://www.bharatkhabar.com/beela-rajesh-is-out-of-the-battle-of-covid-19/
लेकिन भारत चीन की एक-एक हरकत से वाकिफ हैष इसीलिए भारत नें भी टीन से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही अमेरिका और जापान जैसे बड़े देशों को भी चीन की हरकतों के बारे में बता दिया है।

Related posts

डकैती की योजना बना रहे थे आधा दर्जन बदमाश, पीछे से पहुंच गई पुलिस

Aman Sharma

आम आदमी पार्टी छात्र विंग द्वारा प्रदेश स्तर पर हर जिलों में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के फीस वृद्धि मामले का विरोध में प्रदर्शन किया

Rahul

ऑनर किलिंग केस पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, कहा- प्रेम करने पर सजा देना घोर अपराध

Aman Sharma