Breaking News यूपी

क्या बंद हो जाएगी 108 एंबुलेंस सेवा, जानिए क्यों गहराया संकट

क्या बंद हो जाएगी 108 एंबुलेंस सेवा, जानिए क्यों गहराया संकट

लखनऊ: लखनऊ में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर आर्थिक संकट से गुजर रही है। सरकार की तरफ से बकाया का भुगतान ना होने के कारण संचालक कंपनी ने चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देने में 108 एंबुलेंस सेवा का बहुत महत्व है।

4 जून से ठप हो सकता है संचालन

108 एंबुलेंस सेवा एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित की जाती है। सरकार की तरफ से भुगतान ना मिलने के कारण अब कंपनी ने नोटिस दे दिया है। इसके अनुसार 4 जून तक अगर बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया जाएगा तो आगे की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। संचालक कंपनी जीवीके, इएमआरआई ने यह नोटिस स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दिया है।

2012 में हुई थी शुरुआत

108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में इसे शुरू किया गया था। प्रदेश भर में यह सुविधा आम लोगों के लिए उपलब्ध होती है, जिसे प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है।

आसान भाषा में समझें तो चिकित्सा, पुलिस और अन्य आपातकालीन स्थितियों में यह मददगार साबित होती है। 108 एंबुलेंस सेवा दिन के 24 घंटे और साल के 365 दिन आम लोगों की सेवा में लगी रहती है। इस पर संपर्क करने के लिए 108 नंबर पर फोन करना होता है। यह सुविधा समाज के हर वर्ग के लिए उपलब्ध है।

Related posts

केंद्रीय पंचायत सचिव ने पंचायतों के सामने पेश किया ‘ईज ऑफ लिविंग’ का खाका, जानें किस तरह ​होगा काम

Aman Sharma

राखी बिड़ला बनीं दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर

bharatkhabar

विधायक और पूर्व श्रम मंत्री के बीच जंग जारी, पूर्व मंत्री को बताया झूठ का जरनेटर

Aman Sharma