मध्य प्रदेश। पति-पत्नी का रिश्ता सबसे खास होता है। हो भी क्यों ना सात जन्मों तक साथ साथ रहने की कसम खाकर जो बना होता है। थोड़ी नोंकझोक हर रिश्तोें में होती है पति पत्नी में भी होती है लेकिन जब पति हैवान हो जाए और पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश करे तो हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के विद्यानगर बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में पति ने कसाई बन कर अपनी पत्नी पर तलवार से अंधाधुंध वार किये। वार इतने खतरनाक थे कि उसकी नाक और स्तन कट गए।
मायके जाने से था नाराज-
मायके जाने की बात से बौखलाए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के इरादे से तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। महिला के चेहरे समेत गुप्त अंगों पर भी बेरहमी से वार किया।
कसाई बने पति ने बेरहमी से ताबड़तोड़ वार किए। जिसमें महिला की नाक, जुबान, सीने और गुप्त अंगों पर वार करने के बाद पति और उसके परिवार वाले फरार हो गए
घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि घायल महिला राधाबाई के साथ बुरी तरह मारपीट हुई है और उसके शरीर के अंगों पर तलवार से वार किया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।