अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ मे एक महिला ने पति पर खौलता पानी डाल दिया। महिला ने पति पर खौलता पानी इस लिए डाल दिया क्योंकि उसने शेव करने से मना कर दिया था। पति की हत्या की कोशिश करने के चलते पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि पीड़ित सलमान ने 6 महीने पहले नगमा से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर आए दिन तकरार रहती थी। नगमा हर रोज उसको दाढ़ी बनवाने के लिए कहती थी लेकिन सलमान अपने धार्मिक सिद्धांतों के मुताबिक जिंदगी जीना चाहता था। इसलिए वो अपनी शेव नहीं कराना चाहता था। नगमा अपने हिसाब से सलमान को एक हेंडसम मेन बनाना चाहती थी। नगमा चहाती थी कि सलमान क्लीन शेव और पेंट शर्ट पहनकर रहे। जबकि सलमान हमेशा अपने धर्म से जूड़े रहने के कारण कुर्ता पायजामा पहनता था।
इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई बात ज्यादा बढ़ने पर नगमा ने सलमान पर खौलता पानी फेंक दिया जिसकी वजह से सलमान का 20 प्रतिशत चेहरा झुलस गया है। सलमान का कहना है कि वो एक धार्मिक इंसान है और अपने धर्म से बहुत प्यार करता है। लेकिन उसकी पत्नी आज के जमाने में जीने वाली है। वो आज के जमाने के मुताबिक उसे शेव कराकर पेंट शर्ट पहना कर रखना चाहती थी। मेरे मना करने पर उसने मुझ पर खौलता पानी डाल दिया। आगे सलमान ने बताया कि हमारे बीच बहस ज्यादा बढ़ गई और मैं गुस्से में सोने चला गया उसके बाद नगमा ने मुझ पर खौलता पानी डाल दिया। मेरे चिल्लाने पर वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।
अलीगढ़ के एसपी का कहना है कि नगमा के खिलाफ मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि सलमान 20 फीसदी तक झुलस गया है उसका हाथ और चेहरा ज्यादा प्रभावित हुआ है। सलमान को एक दो दिन में अस्पताल से छिट्टी दे दी जाएगी।