रायबरेलीः यूपी पुलिस ने एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर हत्या की थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक शुभम की हत्या उसकी पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। हत्या के बाद शव को लाकर बरामदे में छोड़ दिया गया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रात में छोड़ जाने की बात कही और जिसके बाद पत्नी ने खुद ही सुबह पुलिस को सूचित किया।
पत्नी ने सूचना देकर बताया कि रात में दो अज्ञात लोगों के साथ मेरे पति गए थे और रात में छोड़ गए और बहाना किया था कि वे नशे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जब जांच शुरु की तो सच सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पूरा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के गड़रिया खेड़ा गांव का है, जहां 22 वर्षीय शुभम की हत्या उसकी पत्नी ने करवा दी थी।